VIRAL: पति हो तो ऐसा... लेबर रूम में दर्द से तड़प रही थी पत्नी, चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए किया कुछ ऐसा, दिल जीत रहा VIDEO
VIRAL: सोशल मीडिया पर फिर से एक वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है। वीडियो में एक पति को अपनी पत्नी के लिए वो करते देखा गया, जो हर किसी के बस की बात नहीं है। लेबर पेन में कराह रही पत्नी की हालत देख पति ने हार मानने के बजाय उसे हौसला देने का तरीका चुना। इस वायरल वीडियो को आप भी देखें।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

VIRAL: सच्चा प्यार वही होता है जो मुश्किल वक्त में भी आपका साथ न छोड़े, बल्कि उस पल को भी खास बना दे। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है। यह वीडियो एक ऐसे पति का है, जिसने अपनी पत्नी को दर्द में मुस्कुराने की वजह दी और वो भी बेहद प्यारे अंदाज में। जिसे देखकर पत्नी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
वीडियो एक अस्पताल का है, जहां एक महिला डिलीवरी से पहले लेबर पेन से गुजर रही होती है। दर्द के कारण उसका चेहरा तनाव से भर गया होता है। ऐसे में जहां ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं या खुद को असहाय महसूस करते हैं, वहीं इस वीडियो में दिखा पति कुछ अलग ही कर बैठता है। वो अपनी पत्नी की तकलीफ देखकर खुद भी भावुक हो जाता है, लेकिन उसे टूटने नहीं देता है।
पत्नी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वह अस्पताल के कमरे में ही डांस करना शुरू कर देता है। पति का डांस चेहरे के एक्सप्रेशंस और मस्ती भरे मूव्स इतने प्यारे होते हैं कि माहौल हल्का हो जाता है। दर्द में कराह रही पत्नी के चेहरे पर भी हल्की मुस्कान आ जाती है। जो इस पूरी स्थिति को एक इमोशनल मोमेंट में बदल देती है। वह अपने दर्द को भूल जाती है।
सोशल मीडिया पर लोग हुए भावुक
वीडियो के वायरल होते ही लोग कॉमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि 'काश हर लड़की को ऐसा समझदार और साथ निभाने वाला पति मिले,'तो किसी ने कहा 'प्यार वही है जो मुश्किल में भी हौसला बन जाए।
Advertisement
'वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष से पहले इन चीजों को घर से हटा दें,वरना हो सकता है अपशकुन; लगता है पितृदोष
Advertisement
पति के डांस मूव्स भले ही परफेक्ट न हों, लेकिन जो बात सबसे ज्यादा असर करती है वो है उसका इरादा, भावनाएं और प्यार।