अपडेटेड 1 September 2025 at 09:50 IST
Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष से पहले इन चीजों को घर से हटा दें,वरना हो सकता है अपशकुन; लगता है पितृदोष
Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृपक्ष को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान पितरों की पूजा करने का विधान है। उनकी आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है। अब ऐसे में हम आपको इस लेख में पितृपक्ष से पहले घर से कुछ समान हटाने के बारे में बताएंगे। ताकि आपको पितृदोष न लगे।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Pitru Paksha 2025: सनातन धर्म में पितृपक्ष वह अवधि होता है। जिसमें हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में पितृ अपने परिवार वालों से मिलने के लिए पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। वहीं जिन जातकों की कुंडली में पितृदोष होता है, उन्हें कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती है।
अब ऐसे में पितृपक्ष शुरू होने से पहले घर में रखे कुछ ऐसे सामान हैं, जिन्हें घर से बाहर निकाल देना चाहिए। वरना इससे पितृदोष लग सकता है और व्यक्ति को मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पितृपक्ष से पहले घर निकाल दें टूटी वस्तुएं
पितृपक्ष शुरू होने से पहले घर से टूटी वस्तुएं निकाल दें। ऐसी मान्यता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और इससे पितरों का जब घर में आगमन होता है तो वह नाराज हो सकते हैं। इसलिए आप टूटी और खंडित मूर्तियां भी हटा दें।
पितृपक्ष से पहले घर निकाल दें पुरानी और फटी किताबें
पितृपक्ष से पहले घर से फटी किताबें हटा दें। यह दरिद्रता का कारक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे पितरों की कृपा घर परिवार वालों पर नहीं बरसती है और घर में दरिद्रता आती है।
Advertisement
पितृपक्ष से पहले घर निकाल दें बंद घड़ी
बंद घड़ी रुकी हुई जीवन का संकेत माना जाता है। इसलिए पितृपक्ष शुरू होने से पहले अपने घर से बंद घड़ी हटा दें या फिर ठीक करा लें। यह घर की समृद्धि के लिए रुकावट बन जाती है।
ये भी पढ़ें - Car Number Numerology: क्या आपकी गाड़ी नंबर में है ये 2 संख्या, होते हैं बेहद भाग्यशाली; कभी नहीं होती पैसों की कमी
Advertisement
पितृपक्ष से पहले घर निकाल दें सूखे फूल
सूखे फूल नकारात्मक ऊर्जा का कारक माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष से पहले सूखे फूल हटा दें। इससे पितरों का घर में आगमन नहीं होते हैं और पितृदोष लगता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 1 September 2025 at 09:50 IST