मेहंदी की रात लगी आग, बुरी तरह झुलसी दुल्हन, अस्पताल को मंडप बनाकर दूल्हे ने रचाई शादी; कानपुर में सच हुआ Vivah फिल्म का सीन

Kanpur: कानपुर की एक अनोखी शादी चर्चाओं में है, जिसने सबको भावुक कर दिया। मेहंदी के दौरान दुल्हन हादसे में बुरी तरह से झुलस गई। इसके बाद दूल्हे ने अस्पताल में ही उसके साथ शादी रचाई।

Follow : Google News Icon  
Kanpur News
कानपुर में सच हुआ विवाह का सीन | Image: X

Kanpur Viral Video: शाहिद कपूर और अमृता राव की 'विवाह' फिल्म आपने देखी होगी, तो उसका क्लाइमेक्स सीन जरूर याद होगा। जब दुल्हन शादी से ठीक पहले एक हादसे का शिकार हो जाती है और फिर दूल्हा अस्पताल में ही उसे 'विवाह' रचाकर जन्मों-जन्म के लिए अपना बना लेता है। ये सीन देख हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। अब विवाह का वही सीन रियल लाइफ में भी देखने को मिला है।

अस्पताल में ही रचाई शादी

यूपी में कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में खुशियां को उस वक्त नजर लग गई, जब दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी से ठीक पहले दुल्हन बुरी तरह से आग में झुलस गई। तब से उसके साथी ने अपनी होने वाली पत्नी का हाथ नहीं छोड़ा और अस्पताल के बर्न वार्ड को ही मंडप बनाकर उसे अपना जीवनसाथी बना लिया।

कैसे हुआ हादसा? 

जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले जगदीश की बेटी श्वेता की शादी 14 मई को तय थी। बुधवार रात घर में खुशियों का माहौल था। मेहंदी और अन्य रस्में चल रही थीं। इसी दौरान वहां हादसा हो गया। गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज की वजह से वहां अचानक आग भड़क उठी। इस दौरान वहां काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी। इस बीच गर्म तेल से भरी कढ़ाई पलटने से करीब 12 लोग झुलस गए, जिसमें दुल्हन श्वेता भी शामिल थी।

आनन-फानन में सभी घायलों को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल श्वेता को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

जैसे ही दूल्हे विकास सिंह को इस घटना की जानकारी मिली वो तुरंत ही अस्पताल पहुंच गया। परिजनों ने इस दौरान स्थिति को देखते हुए शादी को पोस्टपोन करने की सलाह दी, लेकिन विकास ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। विकास ने साफ कहा कि वे हर हालत में अपना वादा निभाएगा और श्वेता का साथ देगा।

वार्ड को फूलों से सजाया

इसके बाद दोनों परिवारों और अस्पताल प्रशासन की मंजूरी से बर्न वार्ड को ही अस्थायी मंडप में बदला गया। वार्ड को फूलों से सजाया गया। विकास ने वार्ड में ही श्वेता की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपना जीवनसाथी बना लिया। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो काफी वायरल हो रही हैं, जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने वेडिंग वेन्यू पर ली शानदार एंट्री, किया ऐसा जबरदस्त डांस; देखता रह गया दूल्हा- VIDEO VIRAL

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड