दुल्हन ने वेडिंग वेन्यू पर ली शानदार एंट्री, किया ऐसा जबरदस्त डांस; देखता रह गया दूल्हा- VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हे के रिएक्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया। दुल्हन ने जैसे ही वेडिंग वेन्यू पर एंट्री ली, दूल्हा फ्रीज हो गया। आगे जो हुआ उसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Bride Dance: आजकल लोग शादी-ब्याह को यादगार बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। इसी क्रम में इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ऐसी परफॉर्मेंस देती है कि हर कोई हैरान रह जाता है। लेकिन, इस दौरान दूल्हे के रिएक्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वेडिंग वेन्यू पर दूल्हा समेत मेहमान मौजूद है। हर किसी की नजर दुल्हन की एंट्री पर टिकी हुई है। दूल्हा भी अपनी दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसी बीच दुल्हन शानदार तरीके से एंट्री लेती है। तभी दूल्हे के मानों होश ही उड़ जाते हैं।

दुल्हन ने डांस करते हुए ली एंट्री

वीडियो में दुल्हन डांस के साथ एंट्री लेती दिखाई दे रही है। दुल्हन ‘तेरे नाम’ फिल्म के गाने ‘ओढ़नी’ पर डांस कर रही होती है, जबकि दूल्हा सिर्फ उसे निहार रहा होता है। वहीं मौके पर मौजूद बाराती-घराती भी दुल्हन की परफॉर्मेंस पर नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं। दुल्हन का कॉन्फिडेंस और उसके मूव्स देखकर हर कोई दंग रह जाता है। भीड़ में कुछ लोग दुल्हन के डांस को कॉपी करते भी नजर आते हैं।

दुल्हन को देख दूल्हा हुआ फ्रीज

हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा दूल्हे के रिएक्शन की रही। वो अपनी दुल्हनिया के अंदाज को देखकर फ्रीज हो गया। बिना पलक झपकाए, बस मुंह खोलकर उसे एक टुक निहारते रहा। ये देखकर नेटिजंस का कहना है कि दूल्हा शायद मन ही मन सोच रहा होगा कि उसे इतनी खूबसूरत और टैलेंटेड पार्टनर कैसे मिल गई। वीडियो को @riyanshi_makeup_stadiotraining नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है जिसे अब तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। 

Advertisement

यूजर्स ने यूं लिए मजे

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'दुल्हन को देख भाई होश भूल गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पूरा ससुराल सदमे में है।' एक अन्य ने लिखा, 'वो अलग ही लेवल का बंदा है।'

यह भी पढ़ें: Netflix स्टाइल ट्रेलर बनाकर मांगी छुट्टी, बाली जाने के लिए लड़की का जबरदस्त जुगाड़ देख बॉस हुआ 'बावला'- VIDEO VIRAL

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड