Kanpur: 'ऐसी की तैसी कर दूंगी मैं, ठाकुर हूं मुझसे...', महिला कर्मचारी ने बैंक के अंदर ग्राहक को दी गाली, फिर धमकाया; VIDEO VIRAL
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला बैंक कर्मचारी का वीडियो सामने आया है जिसमें वो खाताधारक को धमकाती नजर आ रही है। यही नहीं, उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हिंसक तेवर भी दिखाए।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Video Viral: 'ठाकुर हूं मैं, मुझसे...' इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला बैंक कर्मचारी के हाई वॉल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक ग्राहक के साथ बदतमीजी करती और जाति का नाम लेकर धौंस जमाती नजर आ रही हैं। साथ ही ग्राहक को डराने और धमकाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, वो सरेआम अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हिंसक भी होती दिख रही है।
ये वीडियो कानपुर के पनकी क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा का बताया जा रहा है। आरोप है कि खाताधारक की शिकायत पर महिला कर्मचारी आगबबूला हो गई और उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने खुद को ठाकुर बताते हुए भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं।
हिंसक तेवर दिखाती दिखी महिला कर्मचारी
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला खाताधारक काउंटर के पास खड़े होकर बैंक कर्मचारी से किसी समस्या से जुड़ी बात कर रही है। बातचीत के दौरान अचानक बहस हो जाती है। मामला इतना बढ़ जाता है कि महिला कर्मचारी खुद को ठाकुर बताते हुए दबदबा दिखाने का प्रयास करती है। गुस्सा इतना भयंकर था कि सिर्फ जुबान नहीं चली, बल्कि हिंसक तेवर भी दिखाई दिए। इस दौरान वो मेज पर रखे कागज उठाकर खाताधारक की तरफ फेंकने की कोशिश करती नजर आई।
सहकर्मियों के शांत कराने के बावजूद नहीं रुकी
इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य सहकर्मियों उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हैं, इसके बावजूद वो रुकने का नाम नहीं लेतीं। इस दौरान वो महिला खाताधारक से ये कहते हुए सुनी जा सकती है कि अपने पति को जाकर समझाओ।
Advertisement
वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग
बैंक जैसे पेशेवर संस्थान में कर्मचारी के इस तरह की जातिसूचक दबंगई और हिंसक व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।
फिलहाल पूरा मामले में विवाद क्यों हुआ ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके अलावा खाताधारक की शिकायत का पूरा विवरण भी पता नहीं चला है। इस कहासुनी पर बैंक की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Advertisement
नोट- वीडियो कानुपर के एचडीएफसी बैंक की एक शाखा की बताई जा रही है। हालांकि रिपब्लिक भारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।