कच्चा बादाम के बाद 'अंखियों से गोली' मार रहीं अंजलि अरोड़ा, हॉट पैंट में किया ऐसा डांस; VIDEO वायरल
'कच्चा बादाम गर्ल' उर्फ अंजलि अरोड़ा फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर डांस कर रही हैं। अब उनका टेम्पटिंग अंदाज तेजी से वायरल हो र
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Anjali Arora: 'कच्चा बादाम गर्ल' उर्फ अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव करती हैं। वह आए दिन अपनी डांस की वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सिजलिंग अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं। अब ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
अंजलि अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर डांस करते वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की फेमस फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर डांस कर रही हैं। वीडियो में वो डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट शर्ट में दिखीं। इस क्लिप में वो बिल्कुल पुराने अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। अंजलि के इस वीडियो पर यूजर्स बढ़-चढ़कर रिएक्ट कर रहे हैं।
टेम्पटिंग डांस वायरल
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि ने इस वीडियो को महज चार दिन पहले साझा किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक सैंकड़ों बार देखा और लाखों से ज्यादा बार लाइक्स किया जा चुका है। क्लिप के कैप्शन में लिखा है- 'अंखियों से गोली मारे...' अब उनका टेम्पटिंग अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है।
अंजलि अरोड़ा के पोस्ट पर क्या बोले लोग?
अंजलि अरोड़ा अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। इस बार भी वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। बहुत से लोगों ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर उनकी खिंचाई की है। एक ने लिखा, 'क्या बकवास डांस है।' दूसरे ने लिखा- 'मजा नहीं आया।' वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘पूरा मूड खराब कर दिया।’
Advertisement
बता दें कि अंजलि अरोड़ा 'कच्चा बादाम' गाने पर रील बनाकर सुर्खियों में आई थी। इसके बाद उन्होंने कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' से पॉपुलैरिटी बटोरीं।
यह भी पढ़ें: जहीर के साथ रिलेशन को दुनिया से क्यों छिपा रहीं थीं सोनाक्षी? शादी के बाद किया बड़ा खुलासा