अपडेटेड 10 January 2026 at 06:50 IST

Viral Video: जब जूता चुराई रस्म में सालियों ने किया 'अटैक', दूल्हे की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल; देखता रह गया 'बेचारा'

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सालियों ने ऐसी जूता चुराई की कि दूल्हा देखता ही रह गया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

VIRAL VIDEO: ठंड के मौसम में शादियों की रौनक अपने चरम पर होती है। हर तरफ किसी न किसी घर में मंडप सजते हैं, हल्दी-मेहंदी की खुशबू के साथ बारातों की धूम देखने को मिलती है। धूम-धड़ाके के बिना तो भारतीय शादी पूरी ही नहीं होती। इसमें सबसे मजेदार पल रीति-रिवाजों और रस्में के दौरान आता है, जो अनोखें अंदाज में निभाई जाती है।

इन्हीं में शामिल एक जूता-चुराई की रस्म है। जूता-चुराई की रस्म में जीजा अपनी सालियों की डिमांड पूरी करते हैं। इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सालियों ने दूल्हे संग तस्वीर खिंचवाने के बहाने इस कदर जूता चुराया कि खुद दूल्हा भी हक्का बक्का रह गया।

पहले फोटोशूट में दूल्हे को किया मशगूल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दुल्हन और दूल्हा लड़कियों से घिरे हैं। दूल्हे की सालियां दूल्हे को पोज देने में मशरूफ कर लेती हैं। आधी लड़कियां दूल्हे के पास खड़ी हो जाती हैं और बाकी उसके पैरों के पास बैठकर पोज देती हैं।

फिर अचानक से दूल्हे पर बोल दिया धावा

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि मौका देखते ही वो दूल्हे को कसकर पकड़ लेती हैं। दूल्हे को गर्दन से दबोच लिया जाता है, जिससे वो हिल-डुल भी नहीं पाता। वहीं पैरों के पास बैठी सालियां तुरंत दूल्हे के पैर से दोनों जूते चुरा लेती हैं। इसके बाद लड़की वाले जूते लेकर फरार हो जाते हैं।

Advertisement

सालियों ने सक्सेसफुली चुराया जूता

वहीं इस पूरे घटनाक्रम के दौरान दूल्हे का एक्सप्रेशन देखने लायक होता है। मानों  चंद सेकंड के लिए तो उसे पता ही नहीं चलता कि उसके साथ हुआ क्या है। अचानक फोटोशूट अटैक मोड वाली सिचुएशन में पहुंच जाता है। कुछ देर में जूता गायब हो जाता है। हालांकि इस वीडियो ने हर किसी को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।

वीडियो को @_sana_aland नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक सैंकड़ों बार देखा और लाखों बार लाइक किया जा चुका है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जब दूल्हे के दोस्त डांस फ्लोर पर व्यस्त थे।'

Advertisement

लोग बोले- चोरी नहीं डकैती हुई

वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'शुरू होने से पहले ही दूल्हे ने हार मान ली।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'चोरी नहीं डकैती हुई है।' एक और यूजर ने लिखा, 'उस आदमी ने विरोध भी नहीं किया! उसे पता था कि वो संख्या में कम हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमला अचानक हुआ था।' एक और यूजर ने लिखा, 'उस लड़की ने दूल्हे की गर्दन पकड़ ली।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'इसके बाद जीजा को ट्रॉमा हो गया।'

सोशल मीडिया शादी की चहल-पहल से भरे इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। ये मजेदार वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खासा चर्चा बटोर रहा है।

यह भी पढ़ें: Monalisa: मोनालिसा का नया गाना रिलीज, 'दिल जानिया' में स्मार्थ मेहता संग रोमांटिक अंदाज में दिखी 'वायरल गर्ल', केमिस्ट्री पर दिल हारे फैंस

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 January 2026 at 23:43 IST