बालों से घसीटा, थप्पड़ मारे... मंदिर के अंदर महिला से हैवानियत, तमाशबीन बनी देखती रही भीड़, Video Viral
Viral Video: जोधपुर के बालाजी मंदिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंदिर के अंदर एक महिला के साथ हैवानियत और बदसलूकी की जा रही है। उसे बालों से घसीटा जा रहा है और थप्पड़ भी मारे गए हैं, लेकिन कोई उसे बचा नहीं रहा है। तमाशबीन बनकर वहां पर मौजूद भीड़ ये सब देख रही थी।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: जोधपुर शहर के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित बालाजी मंदिर में 'बारी पूजन' को लेकर हिंसक विवाद हुआ। मंदिर परिसर का ये वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में दिख रही इस बलसलूकी की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, बालाजी मंदिर में पूजा के अधिकार को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। दोनों साइड के लोग आमने- सामने आकर बहस, मारपीट करने लगे। इससे मंदिर के अंदर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखा जा रहा है कि कुछ पुरुषों ने महिलाओं के साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया है। महिलाओं को गालियां दी जा रही हैं। बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा जा रहा है। मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर हुई ऐसी अभद्र घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।
वसीयत के बावजूद क्यों बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि इस विवाद का पहले ही मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी अपनी वसीहत में बता चुके थे। इसके बावजूद दोनों साइड के लोगों ने पूजा के अधिकार और समय को लेकर आपस में भिड़ना शुरु कर दिया। इससे यह सवाल उठ रहा है कि जब सोल्यूशन पहले से ही था, तो विवाद इतना नहीं बढ़ना चाहिए।
पुलिस ने संभाली स्थिति
इस घटना की जानकारी मिलते ही उदय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। फिलहाल दोनों साइड को पाबंद कर दिया गया है ताकि कोई आगे से तनाव न बढ़े। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इस घटना के बाद समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मंदिर जैसे स्थान पर महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार होना बेहद गंभीर मामला है।