'इनसे बेहतर कुछ नहीं...', रणबीर कपूर ने साई पल्लवी को बताया सीता रोल के लिए परफेक्ट, यश की भी जमकर की तारीफ

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने फिल्म 'रामायण' में सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया है कि इससे अच्छी कास्ट कोई और हो ही नहीं सकती है।

Follow : Google News Icon  
Ramayana stars Yash, Sai Pallavi and Ranbir Kapoor in lead roles
Ramayana stars Yash, Sai Pallavi and Ranbir Kapoor in lead roles | Image: Republic

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस टीजर में पहली बार रणबीर कपूर के राम अवतार में कई झलक देखने को मिली है। खास बात यह है कि भारत से पहले इस टीजर को लॉस एंजिल्स में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था, जहां फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी दिलचस्प बातें सामने आईं हैं। साथ में फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर ने स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की है।

साई पल्लवी की तारीफ में क्या बोले रणबीर कपूर

टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी को-स्टार साई पल्लवी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि साई पल्लवी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है। फिल्म के राम ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार उन्हें सीता के रूप में देखा, तभी उन्हें और डायरेक्टर को यकीन हो गया था कि इस किरदार के लिए इससे बेहतर कोई दूसरा ऑप्शन नहीं हो सकता है।

यश के रावण अवतार पर भी बोले रणबीर

इसी बातचीत में रणबीर कपूर ने फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनके पास जबरदस्त स्टारडम और स्क्रीन प्रेजेंस है, जो रावण जैसे शक्तिशाली और शानदार किरदार के लिए बेहद जरूरी है। रणबीर के मुताबिक, यश इस भूमिका के लिए पूरी तरह फिट बैठते हैं।

फैंस को बाकी स्टारकास्ट के लुक का इंतजार

हालांकि टीजर में रणबीर कपूर के राम अवतार की झलक दिखा दी गई है, लेकिन सीता और रावण के लुक को अभी पूरी तरह रिवील नहीं किया गया है। रावण की एक हल्की झलक जरूर दिखाई गई है, जिससे फैंस काफी एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अब दर्शकों को साई पल्लवी और यश के फुल लुक का बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement

फिल्म 'रामायण' की कास्ट और रिलीज प्लान

'रामायण' को दो हिस्सों में रिलीज करने की प्लानिंग है, जिसमें पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म का बजट काफी बड़ा बताया जा रहा है। स्टारकास्ट में रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, कुणाल कपूर, मोहित रैना और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कमजोर शरीर और बदली हुई आवाज... अस्पताल में डायरेक्टर की गंभीर हालत VIDEO

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड