Viral Video: पीछे से आई और कुर्सी पर बैठे सहकर्मी को किया KISS, थाने के अंदर ऑन-ड्यूटी सिपाही को रोमांस करना पड़ा भारी, दोनों सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है। यहां कोतवाली के सीसीटीएनएस में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही का महिला ट्रेनी के साथ रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के उरई से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली में तैनात एक सिपाही का ड्यूटी के दौरान रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरी घटना कोतवाली के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

सदर कोतवाली के सीसीटीएनएस कक्ष में सिपाही ड्यूटी पर तैनात थे। वह अपनी कुर्सी पर बैठकर काम कर रहे थे, तभी एक महिला ट्रेनी सिपाही वहां पहुंची। वह उस वक्त पुलिस की वर्दी में नहीं थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सिपाही कक्ष में आने के बाद अरविंद के गले में हाथ डालकर बातचीत करने लगती है। कुछ देर बाद सिपाही अपनी सीट से उठकर रजिस्टर ठीक करने लगता है और महिला सिपाही भी कमरे में घूमती नजर आती है। दोनों के बीच के इन निजी पलों का करीब तीन मिनट का वीडियो गुरुवार सुबह इंटरनेट पर लीक हो गया। वहीं कोतवाली के ही किसी अंदरूनी कर्मचारी ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया।

पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी  को इस घटना की जांच सौंपी। शुरुआती जांच में वीडियो सही पाया गया, जिसके बाद सिपाही अरविंद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में हंगामा, घंटों बंद रहा एसी; गर्मी से बेहाल हुए यात्री
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड