अपडेटेड 26 March 2026 at 23:21 IST

गोरी मैम को किया टच, बार-बार गर्दन पर हाथ फेरा... जयपुर में विदेशी महिला के साथ 'घटियापन' की हदें पार, VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भारत की संस्कृति और तहजीब की मिट्टी पलीद होती दिखी। कुछ युवकों ने विदेशी महिला के साथ घटियापन की हदें पार करने का ऐसा ही काम किया है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x

Jaipur Men misbehave with Foreigner: 'अतिथि देवो भव:' सिर्फ एक कहावत नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का एक मूल मंत्र है। इसका मतलब ये है कि मेहमान भगवान के समान होता है। हमारे यहां पधारने वाले हर विदेशी का स्वागत पूरे सम्मान से किया जाता है। लेकिन इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में एक विदेशी महिला के साथ 'घटियापन' की हदें पार होती दिखीं, जिससे नेटिजंस में भारी रोष है। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भारत की संस्कृति और तहजीब की मिट्टी पलीद होती दिखी। कुछ युवकों ने विदेशी महिला के साथ घटियापन की हदें पार करने का ऐसा ही काम किया है।

सेल्फी लेने के बहाने की छेड़छाड़ की कोशिश

वीडियो में मौजूद जानकारी के मुताबिक, यह घटना जयपुर के पास स्थित जल महल की है, जहां टूरिस्ट स्पॉट पर एक विदेशी महिला वहां की सैर करने पहुंचती है। लेकिन देखते ही देखते कुछ लड़के उन्हें घेर लेते हैं। इस दौरान वो सेल्फी लेने के बहाने उनसे छेड़छाड़ की कोशिश करते हैं।

कभी कंधे पर तो कभी गर्दन पर फेरा हाथ

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़के कभी महिला को बुरे इरादे से छूते हैं। वो कभी महिला के कंधे पर तो कभी गर्दन पर हाथ फेरते हैं। लड़कों से घिरी होने के कारण महिला वहां से निकल नहीं पा रही होती। इस 'घटियापन' के बावजूद महिला के चेहरे पर एक मुस्कान बरकरार रहती है। शायद वो समझ ही नहीं पाती कि उनके साथ ऐसा भी कुछ हो सकता है। वो मुस्कुराते हुए लड़कों को अपने साथ सेल्फी लेने देती है।

Advertisement

वीडियो देख भड़क उठे लोग

वीडियो को @divya_gandotra नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। उनके Bio में बाल एवं महिला कल्याण की अधिवक्ता लिखा है। उन्होंने लड़कों की इस बेहूदा हरकत पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और लिखा, 'जयपुर, जल महल के पास… विदेशी टूरिस्ट को कथित तौर पर परेशान किया गया, घेर लिया गया, चीजों की तरह फिल्माया गया। ये 'हॉस्पिटैलिटी' नहीं है। यह डराना-धमकाना है।'

'पर्यटन स्थलों पर पुलिस-व्यवस्था कहां?'

उन्होंने आगे लिखा, 'लोग भारत जिज्ञासा और सम्मान के साथ आते हैं... और डर तथा सदमे के साथ लौटते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पूरी दुनिया में देश की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है।' उन्होंने सवाल किया कि जवाबदेही कहां है? पर्यटन स्थलों पर पुलिस-व्यवस्था कहां है?

Advertisement

उन्होंने जयपुर पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'मैं फिर से यह बात साफ-साफ कह रही हूं... हर बड़े टूरिस्ट स्पॉट पर एक खास टूरिस्ट पुलिस होनी चाहिए। सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर भी दिखाई देने वाली। हम टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात तो करते हैं, लेकिन बुनियादी सुरक्षा और नागरिक व्यवहार को नजरअंदाज कर देते हैं। इसे अभी ठीक करें... वरना इंतजार करें और देखें कि कैसे भारत धीरे-धीरे एक ट्रैवल डेस्टिनेशन के तौर पर ब्लैकलिस्ट होता जा रहा है।'

इतना ही नहीं उन्होंने दोषियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। उन्होंने कहा कि चुप रहने से ऐसी घटनाएं बार-बार होंगी।

भड़के लोगों ने की कार्रवाई की मांग 

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 171.2 बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। अधिकतर यूजर्स ने लड़कों पर कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, 'इन छपरियों को जेल की कोठरियों में 2-3 साल तक खास 'देखभाल' की जरूरत है; अगर पूरे देश में ऐसे कुछ हजार लोगों के साथ ऐसा ही बर्ताव हो, तो हमारी नागरिक चेतना भी विकसित देशों के बराबर हो जाएगी!' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल सही, इस तरह के बेवकूफ लोग हम भारतीयों का नाम बदनाम करते हैं, जो हर विदेशी को अपने सम्मानित मेहमान के तौर पर देखते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'पुलिस को उनमें से हर एक की पहचान करनी चाहिए और एक मिसाल कायम करने के लिए उनके साथ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।'

यह भी पढ़ें: 'I Love You...', क्लासरूम में लेक्चर के बीच प्रोफेसर ने लड़की को किया प्रपोज, फिर छात्रा ने चप्पल से इतना पीटा; निकाल दी आशिकी- VIDEO
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 March 2026 at 23:21 IST