'I Love You...', क्लासरूम में लेक्चर के बीच प्रोफेसर ने लड़की को किया प्रपोज, फिर छात्रा ने चप्पल से इतना पीटा; निकाल दी आशिकी- VIDEO

Professor Proposes to Girl: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्रोफेसर की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है। प्रोफेसर ने चलती क्लास में एक छात्रा को प्रपोज कर दिया। इसके बाद उसका जो हाल हुआ, वो वायरल है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Professor Proposes to Girl in Classroom: 'I LOVE YOU...' प्रोफेसर ने चलती क्लास के बीच एक छात्रा को प्रपोज कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने यह छात्रा से ये लफ्ज लेक्चर के बीच बोले, जिससे कॉलेज में बखेड़ा खड़ा हो गया। देखते ही देखते छात्रा के सब्र का बांध टूट गया और उसने उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी।

यह पूरा मामला कर्नाटक में बेंगलुरू इलाके के नेलमंगला स्थित टी बेगुर के एक मेडिकल कॉलेज का है। इस घटना के दौरान प्रोफेसर और छात्रा के बीच तीखी बहस भी हुई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भरी क्लास में छात्रा को किया प्रपोज

वायरल हो रहे वीडियो में प्रोफेसर लेक्चर देते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच लेक्चर का रुख कहीं ओर चला जाता है। वो भरी क्लास में छात्रा को 'आई लव यू' कहते सुनाई दे रहे हैं। वहीं छात्रा प्रोफेसर की बात से सीधे तौर पर असहमति जताती है और उसका विरोध करती है। इस पर प्रोफेसर उससे कहता है कि क्या तुमने नहीं कहा था ‘आई लव यू मोहम्मद’? उन्होंने दावा किया कि इसका सीसीटीवी भी उनके पास है। इस पर लड़की ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, लेकिन वो अगले दिन बात करेंगे बोलकर क्लासरूम से सीधे बाहर चले गए। 

छात्रा समेत बाकी स्टूडेंट्स ने किया विरोध

जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो छात्रा ने मामले को प्रिंसिपल के सामने ले जाने की धमकी दे डाली। इतना नही नहीं, मामला बढ़ने के बाद क्लास में मौजूद बाकी छात्र भी छात्रा के समर्थन में आ गए। उन्होंने प्रोफेसर की इस शर्मनाक हरकत पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

Advertisement

लड़की ने चप्पलों से की धुनाई

इंटरनेट पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें छात्रा ने पहले प्रोफेसर को चप्पलों से पीटा। इसके बाद अन्य छात्रों ने भी उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने कथिततौर पर प्रोफेसर को गंदी-गंदी गालियां भी दी। इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस दोनों ही हरकत में आ गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर कॉलेज पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Raghav Chadha: संसद में राघव चड्ढा ने अब जनता के हित में उठाया कौन सा मुद्दा? सीधे आपकी सेहत से है कनेक्शन

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड