IPL 2026 Playoff में जगह बनाते Ishan Kishan का जोश हुआ हाई, चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद मैदान में किए ऐसे इशारे, भड़क उठे CSK फैंस, Video
IPL 2026 में सोमवार रात को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। लेकिन बाद में मैच हारने के बाद पूरा स्टेडियम गम के माहौल में बदल गया था। लेकिन इस बीच ईशान किशन ने CSK फैंस को कुछ ऐसे इशारे किये जिससे वो और ज्यादा दुखी हो गए।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

IPL 2026 में सोमवार रात को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। इसके बाद हैदराबाद जहां प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो गई तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल से बाहर हो गई। अब जब सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर चेपॉक में ही हरा कर बाहर कर दिया, तो इससे CSK की टीम ही नहीं पूरे चेपॉक स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस निराश हो गए।
मैच में बैठे हुए CSK फैंस एक तो पहले ही अपने 'थाला' के ना खेले जाने से निराश थे, लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी को मैदान पर देख वो खुश जरूर हो गए थे। लेकिन बाद में मैच हारने के बाद पूरा स्टेडियम गम के माहौल में बदल गया था। लेकिन इस बीच ईशान किशन ने CSK फैंस को कुछ ऐसे इशारे किये जिससे वो और ज्यादा दुखी हो गए।
क्या हुआ मैदान पर
CSK फैंस ने अपनी टीम की जीत पर जोर जोर से Whistle Podu (सीटी) मारने की तैयारी कर रखी थी। लेकिन ये हो नहीं सका और मुकाबले में टीम हारकर बाहर हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ईशान किशन एक तो पहले मैच में अपनी 70 रन की शानदार बल्लेबाजी से खुश थे, फिर चन्नई को उनके घर में हराकर बाहर करने और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने से उनका जोश हाई हो गया।
स्टार स्पोर्ट्स कन्नड के एक्स अकाउंट से पोस्ट किये गए इस वायरल वीडियो में ईशान किशन ने मैदान में बैठे चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के सामने CSK के अंदाज में Whistle Podu (सीटी) बजाई। ईशान यहां रुके नहीं इसके बाद उन्होंने हाथों से घर का निशान बनाते हुए CSK फैंस को घर जाने का इशारा किया।
Advertisement
वीडियो के अंत में ईशान किशन ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की तरफ इशारा किया और फिर जश्न मनाने के लिए उनके साथ चले गए।
सोशन मीडिया पर ईशान को लेकर गुस्से में आए CSK फैंस
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद ईशान किशन की ट्रोलिंग हो रही है। CSK फैंस ईशान किशन के इन इशारों को लेकर क्रोधित हैं और X पर सब उनको दबा के कोस रहे हैं।
Advertisement
एक एक्स यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा "ईशान किशन आखिर साबित क्या करना चाह रहे हैं? पहले स्टेडियम में CSK के फ़ैन्स की तरफ़ "चुप रहने" का इशारा, और फिर Instagram पर एक कैप्शन जिसमें लिखा था, "सीटियों से भी ज़्यादा ज़ोरदार तो बस मेरा बल्ला था।" यह सीधे-सीधे उन्हीं फ़ैन्स का मज़ाक उड़ाना है, जिन्होंने सालों तक उनका साथ दिया। किसी भी प्रोफ़ेशनल क्रिकेटर को इस तरह फ़ैन्स से झगड़ा नहीं करना चाहिए। BCCI ने उन्हें पहले टीम से बाहर करके बिल्कुल सही किया था, और अगर उनका यह रवैया ऐसे ही जारी रहा, तो हैरानी मत करना अगर उन्हें दोबारा टीम से बाहर कर दिया जाए।"