VIRAL VIDEO: वानखेड़े में पिच पर रोहित शर्मा लगा रहे थे चौके-छक्के... उधर KKR की जर्सी में लड़का-लड़की खेल रहे थे दूसरा मैच, दर्शकों ने लिए मजे

आईपीएल के मंच पर अक्सर रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलता है, लेकिन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स (MI vs KKR) के बीच हुए हालिया मुकाबले में खेल से ज्यादा एक 'लव स्टोरी' ने सुर्खियां बटोरीं। वानखेड़े स्टेडियम की खचाखच भरी भीड़ के बीच, एक क्रिकेट फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्मी अंदाज में प्रपोज कर पूरी महफिल लूट ली।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: X

IPL Viral: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ चौकों-छक्कों का खेल नहीं है, बल्कि यह भावनाओं का एक ऐसा समंदर है जहाँ कभी जीत का जश्न होता है, तो कभी हार का गम। लेकिन रविवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ, जिसने क्रिकेट के रोमांच में बॉलीवुडिया तड़का लगा दिया। यहां मुकाबला सिर्फ बल्ले और गेंद के बीच नहीं था, बल्कि दो विरोधी टीमों के फैंस के बीच 'इश्क का ओवर' भी चल रहा था।

मैदान में 'कोल्ड वॉर', स्टैंड्स में 'इजहार'

अक्सर देखा जाता है कि मैदान पर खिलाड़ी अपनी लेडी लव को प्रपोज करते हैं, लेकिन इस बार महफिल एक फैन कपल ने लूट ली। मामला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुए मैच का है। स्टेडियम खचाखच भरा था, शोर चरम पर था, तभी कैमरे की नजर एक ऐसे जोड़े पर पड़ी जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

लड़का मुंबई इंडियंस की नीली जर्सी में था, तो लड़की कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्पल रंग में रंगी थी। स्टैंड्स में प्रतिद्वंद्वी टीमों को सपोर्ट कर रहे इस जोड़े के बीच एक फिल्मी मोड़ आया।

अंगूठी गिरी पर दिल मिल गए

जैसे ही MI के जबरा फैन ने घुटनों के बल बैठकर अपनी KKR फैन गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए अंगूठी निकाली, किस्मत ने एक छोटी सी गुगली फेंक दी। घबराहट या उत्साह में अंगूठी लड़के के हाथ से फिसलकर नीचे गिर गई। उस पल के लिए मानो समय रुक गया। आसपास मौजूद फैंस और कैमरामैन भी इस 'सर्च ऑपरेशन' का हिस्सा बन गए। खुशकिस्मती से अंगूठी जल्द ही मिल गई और उस लड़के को सौंप दिया गया। इसके बाद लड़के ने पूरे  कॉन्फिडेंस के साथ अंगूठी लड़की की उंगली में पहनाई। लड़की का 'हां' कहना था कि पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह 24 सेकंड का वीडियो गवाह है कि प्यार के आगे जर्सी का रंग कोई मायने नहीं रखता।

Advertisement

KKR ने लुटाया प्यार सोशल मीडिया पर हो गया वायरल 

इस खूबसूरत पल को खुद कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने बंगाली में एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा— 'शी प्रोथम भालोबाशर फीलिंग', जिसका अर्थ है 'वो पहले प्यार का अहसास' फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसे इस सीजन का सबसे 'क्यूट' मोमेंट बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Crime News: देहरादून में रोडरेज के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली, मौत के बाद हड़कंप

Advertisement
Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड