VIRAL VIDEO: इंडिया के 100 रुपये से लंदन में क्या-क्या खरीद सकते हैं? महिला ने सुपरमार्केट जाकर किया एक्सपेरिमेंट, नेटिजंस बोले- मेरा भारत महान

VIRAL VIDEO:लंदन जैसे महंगे शहर में भारतीय ₹100 की क्या कीमत है? सोशल मीडिया पर Veggiwander का एक वायरल वीडियो इसी कड़वी सच्चाई को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में बयां करता है, जिसे अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Follow : Google News Icon  
 VIRAL VIDEO
VIRAL VIDEO | Image: Instagram

VIRAL VIDEO: वीडियो में एक महिला लंदन के एक सुपरमार्केट में ₹100 के नोट के साथ दिखती है। भारत में जहां इस राशि में भरपेट नाश्ता, चाय-कॉफी या थाली मिल सकती है, वहीं लंदन में यह राशि 'जीरो' साबित हुई। महिला की उम्मीदें तब टूट गईं जब साधारण सैंडविच 1.50 डोलर और पानी की बोतल 1.15 डोलर भी उसके बजट से बाहर निकले। यहां तक कि ओरियो बिस्किट का पैकेट भी 100 रुपये में नहीं आ सका।

भारत के 100 रुपये की कीमत लंदन में क्या है? सोशम मीडिया पर वायरल एक वीडियो की शुरुआत इसी से हुई। इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर veggiwander द्वारा इस रील को अब तक 30 लाख (3 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो मह एक 'कंटेंट' नहीं, बल्कि उन भारतीयों के लिए एक 'रियलिटी चेक' है जो डॉलर या पाउंड में कमाई और खर्च के गणित को समझना चाहते हैं।

भारत में 100 रुपये की कीमत

भारत में 100 रुपये की कीमत इतनी है कि आप आराम से भरपेट खाना खा सकते  हैं। दो-तीन कप बढ़िया चाय और समोसे का आनंद ले सकते हैं, या ऑटो से कुछ किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं। लेकिन जैसे ही आप लंदन के किसी सुपरमार्केट में कदम रखते हैं, यह ₹100 सिमटकर मात्र 0.80 पाउंड (£0.80) रह जाता है।

अब लंदन में 100 रुपये में क्या मिलेगा? 

वीडियो में महिला एक भारतीय की उम्मीदों के साथ सुपरमार्केट में प्रवेश करती है। उसे लगता है कि शायद ₹100 में एक साधारण पनीर सैंडविच तो मिल ही जाएगा। लेकिन जब उसकी नजर 1.50 पाउंड यानी कि करीब 180 रुपये के प्राइस टैग पर पड़ती है। तो उसकी उम्मीदों को पहला झटका लगता है।
वहीं पानी की बोतल की कीमत 1.15 पाइंड यानी कि 143 रुपये निकली। ओरियो बिस्कुट का पैकेट 1.65 पाउंड का था, जो बजट से कोसों दूर था। यहां तक कि एक साधारण फल भी बजट को चुनौती दे रहा था।

Advertisement

आखिरकार क्या मिला ₹100 में?

पूरी दुकान छान मारने के बाद, महिला को अपनी जेब के अनुकूल सिर्फ एक चीज मिली और वह एक छोटा सा गाजर था। इसकी कीमत 0.60 पाउंड लगभग ₹75 थी। बेबसी भरी मुस्कान के साथ वह कहती है, ' अरे यार, जो मैं ले सकती हूं वो सिर्फ ये गाजर है।

ये भी पढ़ें - Kedarnath Yatra 2026: कल सुबह 08 बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, CM धामी की मौजूदगी में शुरू होगी चारधाम यात्रा

Advertisement
Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड