अपडेटेड 3 March 2025 at 14:47 IST

भारत की 8 साल की बिटिया Binita Chetry ने विदेश के टैलेंट शो में लूटी महफिल, आनंद महिंद्रा भी अदा पर फिदा, VIDEO

आनंद महिंद्रा ने अपने X हैंडल पर 8 साल की नन्ही सी बच्ची का वीडियो साझा करते हुए उसे अपना मंडे मोटिवेशन बताया है। आखिर क्यों चलिए बताते हैं...

Follow : Google News Icon  
Anand Mahindra
Anand Mahindra | Image: x

Anand Mahindra: भारत के प्रमुख बिजनेसमैन में से एक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया (Social Media) पर खासा एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ (Britain Got Talent) की एक क्लिप पोस्ट की। इतना ही नहीं, इसके साथ ही उन्होंने मंडे मोटिवेशन (Monday Motivation) के तौर पर खास नोट भी लिखा जो लोगों को प्रेरित कर रहा है।

हाल ही में 8 साल की बच्ची बिनिता क्षेत्री (Binita Chetry) ने विदेश के टेलैंट शो (Talent Show) में भारत का नाम रोशन किया है। जी हां, ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ में 8 साल की भारतीय परफॉर्मर ने अपने शानदार डांस मूव्स से सभी जज को सरप्राइज कर दिया। बिनिता की परफॉर्मेंस देखने के बाद जज उनकी तारीफों के पुल बांधने से नहीं रूके।

महिंद्रा की शेयर की गई वीडियो में क्या?

दरअसल, भारतीय बिजनसमैन महिंद्रा की एक्स पर साझा की गई क्लिप में असम की रहने वाली बिनिता अपना परिचय देती नजर आ रही हैं। वह पैनल पर बैठे जज को बताती है कि वह भारत के असम की निवासी हैं। उनका नाम बिनिता क्षेत्री है और वो 8 साल की हैं। इसके बाद वो ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ को अपना ड्रीम स्टेज बताती हैं। साथ ही इस शो को जीतने की अपनी दिली इच्छा जाहिर करते हुए कहती हैं कि उन्हें 'पिंक प्रिंसेस हाउस' खरीदना है। इसके बाद बिनिता अपनी डांस परफॉर्मेंस बड़ी ही शालीनता से देती हैं। महज 8 साल की बच्ची अपनी स्टेज परफॉर्मेंस और बात से सभी जज को इंप्रेस करने में कामयाब रहती है।

8 साल की बच्ची के क्यों मुरीद हुए आनंद्र महिंद्रा?

अब इसी वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मंडे मोटिशन बताया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा- 'सिर्फ 8 साल की। वर्ल्ड क्लास। दृढ़ इच्छाशक्ति, क्योंकि अपने शरीर पर इस तरह का कंट्रेल सिर्फ लगातार प्रैक्टिस से ही आती है। अपने टारगेट तक पहुंचने के लिए बच्ची का फोकस पूरी तरह से है, फिर भले ही वो सिर्फ एक ‘पिंक प्रिंसेस हाउस’ ही क्यों न हो। वो मेरी #MondayMotivation है।'

Advertisement

नागालैंड के मंत्री तेमजेन ने की बिनिता की तारीफ

दूसरी ओर नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along) भी बच्ची की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने भी बच्ची के जज्बे और उसके ड्रीम के लिए कड़ी मेहनत करने की लगन की सराहना करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल X का सहारा लिया।

तेमजेन इम्ना अलोंग ने अपने X हैंडल पर लिखा- 'पूर्वोत्तर भारत और संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण और हृदयस्पर्शी क्षण! महज 8 साल की उम्र में बिनिता छेत्री ब्रिटेन के गॉट टैलेंट में अपना सपना जी रही हैं और दुनिया के सामने अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। आपकी जर्नी लाखों लोगों को प्रेरित करती है, यह साबित करती है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती। चमकते रहो, नन्हे सितारे!

Advertisement

बता दें कि बच्ची की परफॉर्मेंस और उसके सपनों को पूरा करने के इरादों की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। आमजन से लेकर बड़ी-बड़ी शख्सियत तक उनकी मुरीद हो गई। कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Oscars: Adrien Brody और Halle Berry ने फिर किया Liplock, 22 साल पहले भी kiss से मचा चुके हैं बवाल

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 March 2025 at 14:47 IST