काश पहले पता होता! रोटी बनाने का ये स्टाइल देख भाभी के फैन हो जाएंगे आप, वायरल VIDEO ने मचा दिया तहलका

सोशल मीडिया के वीडियो देखकर आप चौंक जाते हैं क्योंकि उसमें होता ही कुछ ऐसा है। तो चलिए इस बार हम आपको दिखाने जा रहे हैं भाभी की रोटी बेलने की नई स्टाइल जिससे वो एक साथ 4-5 रोटियां बेलकर दे दती हैं।

Follow : Google News Icon  
bhabhi-roti-new-style
काश पहले पता होता! रोटी बनाने का ये स्टाइल देख भाभी के फैन हो जाएंगे आप – वायरल VIDEO ने मचा दिया तहलका | Image: Instagram

Roti Belne ka New Style: महिला हो या पुरुष अगर बात खाना बनाने की आती है तो सबसे कठिन काम लगता है रोटियां बनाना। आटा गूंथने से लेकर रोटियां बेलना और फिर उन्हें सेंककर तैयार करना। इसमें भी सबसे ज्यादा कठिन काम रोटियां सही आकार में गोल-गोल बेलना होता है। एक रोटी बनाने में ही आपका काफी समय खर्च हो जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक भाभी ने रोटियां बेलने का बहुत ही नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। उन्होंने अपनी इस ट्रिक से एक बार में ही एक साथ 4-5 रोटियां बेलकर दे दी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घरेलू भाभी का वीडियो ज़बरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनोखे और जुगाड़ू अंदाज़ में एक साथ कई रोटियां बनाती नज़र आ रही हैं। यह तरीका इतना असरदार और दिलचस्प है कि लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं और कई लोग तो इसे अपनाने भी लगे हैं!

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाभी ने बेलन और चौके के पारंपरिक तरीकों से हटकर ऐसा तरीका निकाला जिसमें एक बार में 4 से 5 रोटियां एक साथ बेलकर और सेंककर तैयार की जा रही हैं। कुछ लोग इसे 'मल्टी टास्किंग रोटी स्टाइल' कह रहे हैं। यह वीडियो खासतौर पर उन महिलाओं और गृहिणियों को पसंद आ रहा है जो कम समय में ज़्यादा काम करने के लिए स्मार्ट ट्रिक्स अपनाना चाहती हैं। कम समय, कम मेहनत और ज़्यादा प्रोडक्शन यही है इस स्टाइल की खासियत। वीडियो पर हजारों लाइक्स और शेयर आ चुके हैं, और लोग कमेंट कर रहे हैं।

  • "वाह भाभी जी! होटल वाले भी पीछे रह जाएं!"
  • "ऐसी ट्रिक तो मम्मी को दिखानी पड़ेगी!"
  • "रोटी मेकिंग का रेवोल्यूशन आ गया है!"
  • "अब रोज सुबह 5 बजे उठकर रोटियां बेलने की जरूरत नहीं!"
  • "ये तो मशीन से भी तेज़ हैं भाभी जी!"
  • "इन्हें तो अवॉर्ड मिलना चाहिए!"


ऐसे बना दीं एक रोटी के समय में 4-5 रोटियां

रोटी बनाने के इस नए स्टाइल को खास तौर पर कामकाजी महिलाओं और माताओं और भाभियों से भरपूर सराहना मिल रही है, जो कम समय में ज्यादा काम निपटाने की कोशिश में लगी रहती हैं। वीडियो में भाभी ने आटे की लोइयां बनाने से पहले उसे लंबा किया और एक साथ थोड़ी-थोड़ी दूरी पर उसे चपटा कर दिया। इसके बाद एक के ऊपर एक करके उनपर थोड़ा-थोड़ा सूखा आटा गिराया ताकि रोटियां बेलते समय एक दूसरे से चिपक न जाएं। अब एक बेलन लेकर एक के ऊपर एक सभी लोइयों को रख दिया। अब बेलन से एकसाथ इन सभी रोटियों को रखकर सेंक दिया। इसके साथ ही एक साथ 4-5 रोटियां बेलकर तैयार हो गईं। इसमें मात्र एक रोटी बेलने जितना समय लगा और तैयार हो गईं 4-5 रोटियां। भाभी की इस अनोखी ट्रिक से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि मेहनत भी आधी हो जाती है।

यह भी पढ़ेंः अब यही देखना बाकी था, ट्रेन के अंदर बाइक ले आया शख्स-VIDEO

Published By :
Ravindra Singh
पब्लिश्ड