'रोज ट्रैवल करुंगी अगर...', ट्रेन में सफर कर रही लड़की का TTE पर आया दिल, फिर चुपके से बना ली VIDEO

ट्रेन में सफर कर रही एक लड़की की धड़कने उस वक्त थम गईं जब उसने हैंडसम TTE को देखा। इसके बाद उसने जो किया वो वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Train Viral Video: ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर अनजान लोगों से मुलाकात हो जाती है। इस दौरान कभी किसी से दिल मिल जाते हैं, कभी दोस्ती हो जाती है तो कभी बस छोटी-सी मुलाकात भर रह जाती है। अब हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़की ने टिकट चेक करने वाले TTE की वीडियोग्राफी कर ली। लेकिन इसके पीछे की वजह थोड़ी मजेदार है। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा...

दरअसल, ट्रेन में यात्रा कर रही लड़की उस वक्त भौचक्का रह गई जब उसने एक बेहद स्मार्ट और कम उम्र के लड़के को ट्रेन में बतौर टीसी देखा। हैरानी से भरी लड़की ने बिना मौका गवाए तुरंत ही चुपके से उसका वीडियो बना लिया।

लड़की ने अपने दिल का हाल किया बयां

इस वीडियो को @foodwithepshi नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लड़की ने अपने दिल का हाल बयां करते हुए लिखा, 'हाय अंग ऐसा टीसी हो तो, मैं हर दिन ट्रेन में ट्रैवल करुंगी।'

वीडियो हो चुका है वायरल

इस वीडियो से ट्रेन की पहचान शताब्दी एक्सप्रेस के तौर पर मालूम पड़ रही है। हालांकि, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि लड़की कहां से किस ओर जा रही है। हैरतअंगेज बात ये भी है कि इस अकाउंट को महज हजार लोग फॉलो कर रहे हैं, वहीं वीडियो को 4.5M लोग देख चुके हैं।

Advertisement

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है। वहीं कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने 100 बार देखा, सचमुच बहुत हैंडसम है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं टिकट दिखा तो फ्लैट मत हो।' एक और यूजर ने लिखा, 'कश्मीरी है ये तो।' एक ने लिखा, 'अगर लड़की टीटी होती और लड़का पेसेंजर तो अभी तक लड़का जेल में होता।'  

यह भी पढ़ें: VIRAL: दुल्हन को गोद में उठाकर सीढ़ियां चढ़ रहा था, तभी फिसला पैर फिर...

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड