VIRAL: दुल्हन को गोद में उठाकर सीढ़ियां चढ़ रहा था, तभी फिसला पैर और धड़ाम से गिरा दूल्हा-VIDEO
सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी एंट्री ली कि हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Bride-Groom Viral Video: शादी का माहौल रौनक और खुशियों से भरा होता है। यह एक ऐसा लम्हा होता है जिसका हर पल खास और यादगार बन जाता है। ऐसे में हर कोई इस दिन को परफेक्ट बनाने में लगा रहता है। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें कुछ ऐसा हुआ कि आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
गौरतलब है कि आजकल सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के अनगिनत वीडियोज वायरल होते रहते हैं। जहां कहीं पर दूल्हे-दुल्हन का डांस, कहीं पर विदाई, कहीं पर हल्दी-संगीत तो कहीं पर बारातियों की हरकतें चर्चा में आ जाती हैं।
दूल्हा और दुल्हन ने साथ में ली एंट्री
इन दिन एक दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दोनों साथ में शानदार एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। दूल्हे ने अपनी दुल्हनिया को गोद में उठाया हुआ है। लेकिन इसके बाद हालात कुछ ऐसे हो गए कि अब वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
दुल्हन को लेकर धड़ाम से गिरी दुल्हन
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ है। वहीं दूल्हा ऑल ब्लैक शेरवानी में है। इस दौरान दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाता है। लेकिन शायद उसे दुल्हन के हैवी लहंगे के साथ उसके वजन का अंदाजा नहीं हो पाया था। शुरुआत में दूल्हा दुल्हन को उठाकर दो-तीन सीढ़ियां तो जैसे-तैसे चढ़ लेता है, लेकिन बाद में उसकी हालत खस्ता हो जाती है और वो उसे लेकर धड़ाम से गिर पड़ता है।
Advertisement
वीडियो को खूब किया जा रहा पसंद
इस वीडियो को @chinmoy_sutradhar_ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार दिखीं Parineeti Chopra, फैंस ने की ग्लो की तारीफ; तो कुछ की टमी पर अटकी नजर