'मैं फेल हो गया यार... लेकिन टेंशन खत्म', बच्चे ने बताया मजेदार कारण; 'थ्री इडियट्स' जैसा है मामला
'थ्री इडियट्स' का पॉपुलर डायलॉग 'दोस्त फेल हो जाए तो दुख होता है, लेकिन दोस्त पास हो जाए तो ज्यादा दुख होता है' इन दिनों वायरल हो रही वीडियो पर सटीक बैठ रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' (3 idiots) तो आपको याद ही होगी? फिल्म का पॉपुलर डायलॉग 'दोस्त फेल हो जाए तो दुख होता है, लेकिन दोस्त पास हो जाए तो ज्यादा दुख होता है' इन दिनों वायरल (Viral) हो रही वीडियो (Video) पर सटीक बैठ रहा है। छोटे से बच्चे की इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपके चेहरे पर भी खिलखिलाहट हा जाएगी।
सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में हर कोई अपने-अपने यूनिक अंदाज में कुछ न कुछ पोस्ट करता रहता है। इन्हीं में से कुछ ऐसे भी वीडियोज होते हैं जो लोगों को इस कदर पसंद आते हैं कि वायरल हो जाते हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल (Kids Video Viral) हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी, चेहरे पर हंसी और पेट में दर्द शुरू हो जाएगा। हो सकता है कि इस बच्चे की बात सुनने के बाद आप इसे खुद से भी कनेक्ट कर सकें।
'मुझे टेंशन थी लेकिन फिर कम हो गई...'
इंटरनेट पर तहलका मचा रहे वीडियो में एक क्यूट सा बच्चा बताता है कि वो बहुत दुखी है। वह अपने दुख का कारण बताते हुए कहता है कि वह एग्जाम में फेल हो गया है। फिर वो कहता है कि पहले मुझे टेंशन थी लेकिन उसके बाद कम हो गई। उसने अपनी चिंता कम होने के पीछे की जो वजह बताई वो लोटपोट कर देने वाली है।
बच्चे ने बताया कैसे हुई टेंशन दूर
''एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में बच्चा कहता है, 'टेंशन वाली बात ये है मित्रों, कि मैं पेपर में फेल हो गया हूं यार। वह आगे अपने दोस्त को दिखाते हुए कहता है कि ये भी फेल हो गया है। फिर वह कहता है कि क्या करें यार... हम तो फेल हो गए। पहले मुझे टेंशन थी लेकिन अब कम हो गई है। आपको पता है क्यों कम हो गई है? ये दोनों भी फेल हो गए हैं इसलिए मेरी टेंशन कम हो गई है। वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है- 'दोस्त हो तो ऐसे।'
Advertisement
वीडियो को खूब किया जा रहा पसंद
यह वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 219 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। जबकि लाइक्स की बौछार हो रही है।
वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़
अब ये वीडियो खूब तेजी से इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। अधिकतर यूजर्स कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम फेल हुए तो दुख होता है, पर हमारे साथ और फेल हो तो दिल को सुकून मिलता है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोस्त पास हो जाए और खुद फेल हो जाए फिर ज्यादा दुख होता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टेंशन कम करने का सही तरीका है।' कुछ यूजर्स ने बच्चों को खुराफाती बालत तो कुछ ने उनकी दोस्ती को सच्ची दोस्ती कहा। खैर, इस वीडियो पर आपका क्या कहना है बताना मत भूलिएगा।