Bihar: 'माफी मांगे नहीं तो नारी शक्ति छोड़ेगी नहीं, आंदोलन होगा', नयन सुख वाले बयान पर लालू को धमकी

BJP on Lalu Yadav Controversial Statement: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 'महिला संवाद यात्रा' पर आरजेडी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव के दिए बयान को

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lalu Prasad Yadav
Lalu Prasad Yadav | Image: PTI

BJP on Lalu Yadav Controversial Statement: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 'महिला संवाद यात्रा' पर आरजेडी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव के दिए बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से हमला बोला जा रहा है। अब बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने उनके नैन सेंकने वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।

दरअसल, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पद यात्रा के लिए निकलने वाले हैं। इस यात्रा को 'महिला संवाद' नाम दिया गया है जो कि 15 दिसंबर से शुरू होगी। इसी यात्रा को लेक जब लालू यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिससे अब बीजेपी का गुस्सा फूट पड़ा है।

नैन सेंकने जा रहे नीतीश- लालू यादव

लालू यादव ने नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'अच्छा है जा रहे हैं तो, वह नैन सेंकने जा रहे हैं।' इसके बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि नीतीश कुमार का कहना है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव जीतेंगे तो इस पर लालू यादव ने कहा कि 'वह पहले आंख सेंके न, जा रहे हैं आंख सेंकने।'

बीजेपी अध्यक्ष बोलीं- विनाश काले भ्रष्ट बुद्धि

बिहार बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने लालू यादव के 'नैन सेंकने' वाले बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पत्नी (राबड़ी देवी) मुख्यमंत्री रही हैं। उनकी बेटी सांसद हैं। इसके बावजूद वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। इस तरह का बयान देश और बिहार की महिलाओं का अपमान है, जो कि दंडनीय है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि 'सीएम नीतीश कुमार और एनडीए सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उनके लिए सम्मान यात्रा निकाली जा रही है और लालू यादव कह रहे हैं कि वह नैन सुख करने जा रहे हैं। उनकी पत्नी मुख्यमंत्री रही हैं और बेटी भी सांसद हैं। जब वह यात्रा निकालती हैं तो क्या पुरुषों के साथ 'नैन सुख' लड़ाती हैं?  क्या यही उनके परिवार के लक्षण हैं। उन्होंने आगे ‘विनाश काले भ्रष्ट बुद्धि’ की कहावत सहारा लेते हुए उन पर तीखी टिप्पणी की।'

लालू यादव को चेतावनी

धर्मशीला गुप्ता ने कहती हैं कि बिहार में 2025 में चुनाव हैं जिसमें एनडीए की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने लालू यादव से मांफी की मांग करते हुए चेतावनी दी और कहा कि महिलाएं अपमान नहीं सहेंगी। वह जल्द से जल्द माफी मांगें। नहीं तो नारी शक्ति छोड़ेगी नहीं और आंदोलन होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: 14 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे किसान, शंभू बॉर्डर से पंढेर का बड़ा ऐलान; बताया पूरा प्लान

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड