बॉयफ्रेंड संग होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, फिर बीच सड़क पर पति और सास के साथ गुत्थमगुत्थी; हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO VIRAL

फरीदाबाद में एक होटल में पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड संग रंगे हाथों पकड़ा। इस दौरान सास और जेठानी बहू को कमरे से खींचकर सड़क तक ले आई, जहां सरेराह जमकर हंगामा हुआ।

Viral Video
Viral Video | Image: X

Viral Video: हरियाणा के एक होटल से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला को उसके ससुराल वालों ने कथिततौर पर प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पर्दाफाश करने वाला कोई और नहीं, बल्कि खुद उसका पति, सास और जेठानी थे, जो शक होने पर पीछा करते हुए होटल तक पहुंचे थे। ससुराल वालों को अचानक सामने देख महिला के होश उड़ गए। इस दौरान वो चीखने चिल्लाने लगी और फूट-फूटकर रोते हुए अपने पति के सीने से लिपट गई। होटल के गलियारे में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार शाम सराय मार्केट स्थित ABS होटल की बताई जा रही है। सराय कॉलोनी की रहने वाली एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल आई थी। मगर जब पति को उसके होटल आने की भनक लगी, तब वो भी अपनी मां और भाभी के साथ होटल आ धमका।

होटल के कमरे में बॉयफ्रेंड संग पकड़ा

होटल पहुंचते ही पति की मां और भाभी सीधे कमरे में गए, जहां महिला को उसके बॉयफ्रेंड के साध धर  लिया। इसके बाद वो महिला को घसीटकर बाहर खींच लाए। इस दौरान महिला का आशिक उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सास-जेठानी ने छीना मोबाइल तो लगी चिल्लाने

वहीं ससुराल वालों की पूछताछ के दौरान महिला ने सरेराह हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला की सास और भाभी ने उसके हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया। तभी वो भागकर अपने पति के सीने से लिपट गई और जोर-जोर से रोने लगी। जबकि पति चुप्पी साधे खड़ा रहा। इसी दौरान महिला छोड़ दो-छोड़ दो कहकर चिल्लाने लगी।

Advertisement

मौके पर भारी भीड़ हुई जमा

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गुस्साए ससुराल पक्ष वाले महिला से पूछताछ कर रहे हैं। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने गुस्से में उसका फोन छीन लिया। इस दौरान वो रोते हुए अपना वापस मांगती सुनी जा सकती है। इस हंगामे के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

यूजर्स का फूटा गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, 'इतिहास में महिलाओं के सबसे असरदार हथियारों में से एक रोना रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसकी ढंग से कुटाई करो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आजकल कुछ ज्यादा होने लगे हैं।' एक यूजर ने दावा किया, 'फरीदाबाद के होटल में हंगामा। सेक्टर 37 में पति ने पत्नी को कथित तौर पर दूसरे आदमी के साथ पकड़ा।'

Advertisement

फिलहाल पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सराय थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी के दरबार में कपल ने सारी हदें की पार, मर्यादा भूल करने लगे रोमांस; VIRAL VIDEO देख भड़क उठे लोग
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड