माता वैष्णो देवी के दरबार में कपल ने सारी हदें की पार, मर्यादा भूल करने लगे रोमांस; VIRAL VIDEO देख भड़क उठे लोग

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के-लड़कियां माता वैष्णो देवी मंदिर के पवित्र दरबार में कथित तौर पर शर्मनाक हरकतें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

couple romance at shrine of vaishno devi mandir
couple romance at shrine of vaishno devi mandir | Image: Republic

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथिततौर पर मंदिर परिसर के बाहर मर्यादा की सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं। वहां से गुजर रहे लोग इस दृश्य को देखकर दंग रह गए।

वायरल हो रहा वीडियो वैष्णो देवी भवन के कॉम्प्लेक्स का बताया जा रहा है। धार्मिक स्थल पर एक जोड़ा अश्लीलता करता देखा गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।

पवित्र स्थल में मर्यादा भूला कपल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परिसर में श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल है और लोग वहां से गुजर रहे हैं। इसी भीड़ के बीच दो जोड़े अपनी ही धुन में मग्न नजर आ रहे हैं और वे अपने आस-पास के माहौल से पूरी तरह बेफिक्र हैं। हद तो तब हो गई जब इनमें से एक जोड़ा अपनी मर्यादा भूल बैठा और माता के पवित्र धाम वैष्णो देवी भवन कॉम्प्लेक्स में ही रोमांस करने लगा।

सुध-बुध खोकर किया रोमांस

कपल अपनी सुध-बुध खोकर मर्यादा की दीवारें लांघता साफ दिखाई दे रहा है। वे पवित्र भवन परिसर में आपत्तिजनक हरकतें करने लगे, जो एक श्रद्धालु को कतई रास नहीं आया। उसने उन्हें सबक सिखाने के लिए पूरी घटना अपने कैमरे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। ये वीडियो देखते ही देखते जंगल की आग की तरह फैल गई।

Advertisement

यूजर्स का फूटा गुस्सा 

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने वीडियो में शामिल कपल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एक यूजर ने कहा, 'बेशर्म है, हर जगह इनको रोमांस ही नजर आता है।' दूसरे यूजर का कहना है, 'बहुत ही शर्मनाक है।' एक अन्य ने कहा, 'ये लोग तो धर्म जैसे पवित्र स्थल पर शर्मनाक हरकत कर रहे है।' फिलहाल, इस पूरे मामले पर श्राइन बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: 'आपके आ जाने से...', गाने पर खूबसूरत बहू ने किया जोरदार डांस, नेटिजंस बोले- सास-बहू की ये अद्भुत जोड़ी बनी रहे...
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड