VIRAL VIDEO: 'आपके आ जाने से...', गाने पर खूबसूरत बहू ने किया जोरदार डांस, नेटिजंस बोले- सास-बहू की ये अद्भुत जोड़ी बनी रहे...

सोशल मीडिया पर इन दिनों सास-बहू का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां बहू ने सास का ऐसे अनोखे तरीके से स्वागत किया कि यूजर्स देखते रह गए। हर कोई इस खूबसूरत बॉन्डिंग की तारीफ कर रहा है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सास-बहू... ये शब्द सुनते ही अमूमन लोगों के जेहन में तकरार, सीरियल वाले ड्रामे और नकारात्मक ख्याल आने लगते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस घिसी-पिटी सोच को पूरी तरह बदल दिया है। इस क्लिप में सास-बहू के बीच नोकझोंक नहीं, बल्कि एक मां-बेटी जैसा प्यार और अपनापन देखने को मिल रहा है। इस दिल छू लेने वाली वीडियो ने नेटिजंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सास जैसे ही लिविंग रूम में दाखिल होती हैं, तो उनका स्वागत उनकी बहू आरती की थाल और फूलों से नहीं बल्कि अनोखे अंदाज में करती है। ये देखकर सास का दिल बाग-बाग हो जाता है औ वो अपनी बहू को सीने से लगा लेती है।

सास लौटी घर तो झूमी बहू

बॉलीवुड के मशहूर गाने 'आपके आ जाने से' पर बहू झूम रही होती है। तभी दरवाजे पर उनकी सास का आगमन होता है। बहू पर नजरें पड़ते ही वो कुछ देर के लिए रुकती हैं। उनके चेहरे की चमक उनके दिल की खुशी-खुशी साफ बयां कर रही होती है। मगर बहू उनके स्वागत में अपना डांस जारी रखती है। तभी सास मुस्कुराते हुए अंदर आती हैं। बहू के साथ डांस करती हैं और कुछ ही सेकंड बाद उसे गले से लगा लेती हैं। फिर सास-बहू के माथे पर किस भी करती है। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है और घर का माहौल एक छोटे से जश्न में बदल जाता है।

वीडियो को खूब किया जा रहा पसंद

इस वीडियो को @kenavita नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'जब ससुराल फिर से पूरा हो जाए। घर वापसी का एकमात्र स्वीकार्य स्वागत-अनुष्ठान।'

Advertisement

ये रिश्ता ऐसे ही फलता-फूलता रहे-यूजर्स

वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'पिछले जन्म की मां और बेटी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत क्यूट है। ये एक ब्लेसिंग है।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'क्लाइमैक्स के लिए यही चाह रही हूं।' एक और यूजर ने लिखा, 'भगवान की कृपा से ये रिश्ता ऐसे ही फलता-फूलता रहे और और बेहतर होता जाए।'

यह भी पढ़ें: 'हाथ टूट जाएगा भैया...' ट्रेन की खिड़की से मोबाइल पर झपट्टा मार रहा था चोर, तभी यात्रियों ने कसकर पकड़ा हाथ; फिर यूं सिखाया सबक- VIDEO

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड