VIDEO: कम बजट में ज्यादा खुशियां…. कैसे इस छोटे से लड़के ने पानी की थैली से बनाया शावर, बच्चे की खुशी देख मुस्कुराने लगेंगे आप
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक छोटे से बच्चे ने पानी की थैली से ही DIY शावर बना लिया। उसकी खुशी देखने लायक थी।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: खुशियां हमारे आसपास ही होती हैं, बस सही नजरिए की जरूरत होती है। अगर कुछ चीजें आपके पास नहीं हैं, तो आप किसी न किसी तरीके से खुश होने का जरिया ढूंढ ही लेते हैं। ऐसा ही कुछ इस छोटे से बच्चे ने किया जिसने घर पर ही DIY शावर बना लिया है। सोशल मीडिया पर इस लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे देख आपके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी। ये वीडियो किसी गांव का लग रहा है जहां एक बच्चा घर के बाहर नहा रहा था।
पानी की थैली से बनाया शावर
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वो बच्चा अपने बदन पर साबुन लगा रहा था। इतने में उसने फूलझाड़ू उठाई और ऊपर डंडी पर टंगी पानी की थैली में ढेर सारे छेद कर दिए। इससे थैली में से पानी निकलने लगा। पानी एकदम शावर जैसा ही निकल रहा था। अपने ऊपर पानी गिरता देख बच्चा खुशी के मारे झूमने लगता है और घूम-घूमकर नहाने लग जाता है। उसके पास बैठे दो छोटे बच्चे भी ये देखकर खुश हो जाते हैं।
बच्चे की खुशी में खुश हुए लोग
अब ये वीडियो देख सोशल मीडिया पर नेटिजंस का दिल पिघल गया है। लोग कमेंट सेक्शन के जरिए लिख रहे हैं कि कैसे कुछ ना होने में भी खुशी होती है। एक यूजर ने लिखा- ‘इसी तरह के वीडियो के लिए मैं इंटरनेट का बिल भरता हूं’, तो दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘खुशी एक अनमोल खजाना है।’ तीसरा यूजर लिखता है- ‘कुछ न होना कोई कमी नहीं है... अभाव में भी खुशी होती है। बस हमें उसे खुद ही ढूंढना पड़ता है!’ चौथे यूजर ने वीडियो देख लिखा- ‘कोई भी महंगा शावर आपको वो खुशी नहीं दे सकता जो ये छोटी-छोटी चीजें देती हैं, और यह साबित करता है कि अगर आप इसी पल में जीते हैं तो खुशी छोटी-छोटी चीजों में ही होती है।’