
बर्फीली पहाड़ियों में गुम हुईं सारा अली खान, कभी चखा पहाड़ी साग का स्वाद, कभी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं
Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को घूमना-फिरना काफी पसंद है। वो हाल ही में उत्तराखंड में ट्रैकिंग के लिए गई थीं जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब उन्होंने शेयर कर दिए हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सारा अली खान को उत्तराखंड काफी पसंद है। हाल ही में पंवाली कांठा की बर्फीली पहाड़ियों में ट्रैकिंग और कैंपिंग करने गई थीं जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई है।
Image: @saraalikhan95/instagram
इन तस्वीरों में सैफ अली खान की बेटी सारा को बर्फ से ढके पहाड़ों पर चलते हुए देखा जा सकता है। कभी वो चट्टान पर बैठकर पोज देती नजर आईं तो कभी धूप सेंकती दिख रही थीं।
Image: @saraalikhan95/instagramAdvertisement
इसके अलावा, सारा अली खान ने पहाड़ी साग का स्वाद भी चखा। उन्होंने एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें वो कुक की साग पकाने में मदद करती नजर आ रही हैं।
Image: @saraalikhan95/instagram
सारा अली खान ने वहां के लोकल लोगों को अपना दोस्त बना लिया और उनके साथ ढेर सारी यादें बनाईं। एक्ट्रेस ने अपने नए दोस्तों के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं।
Image: @saraalikhan95/instagramAdvertisement
सारा अली खान ने रात में तारों के नीचे बर्फीली पहाड़ियों पर ही अपना कैंप लगाया था। एक्ट्रेस ने इसकी भी झलक फैंस को दिखाई है।
Image: @saraalikhan95/instagram
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में सर एडमंड हिलेरी का कोट शेयर किया है जिसमें लिखा था- “हम पहाड़ को नहीं, बल्कि खुद को जीतते हैं।”
Image: @saraalikhan95/instagram
बता दें कि सारा टिहरी जनपद स्थित प्रसिद्ध पंवाली कांठा बुग्याल में रोमांचक ट्रैकिंग के लिए निकली थीं। उन्होंने इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले मंदिर के दर्शन भी किए।
Image: @saraalikhan95/instagram
एक फोटो में सारा अली खान को स्विमिंग पूल में चिल करते भी देखा जा सकता है जबकि उनके सामने खूबसूरत पहाड़ों का नजारा था।
Image: @saraalikhan95/instagram