आप भी रोप वे और जिप लाइन का कर रहे प्‍लान तो हो जाएं सावधान, मनाली में रस्‍सी टूटने से गहरी खाई में गिरी लड़की; डरा देगा वायरल हो रहा VIDEO

Rope Waw Accident in Manali: नागपुर से गर्मी की छुट्टियां मनाने मनाली पहुंचे एक पर्यटक परिवार की यात्रा एक भयंकर हादसे में बदल गई। नागपुर निवासी प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ मनाली घूमने गए थे। 8 जून, रविवार को त्रिशा एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान जिप लाइनिंग कर रही थीं। यह गतिविधि दो पहाड़ियों के बीच में लगाई गई जिप लाइन के जरिए की जा रही थी, जब अचानक तकनीकी खराबी के कारण केबल टूट गई।

Viral Video: अगर आप भी कहीं घूमने के लिए निकलने वाले हैं और रोपवे पर चलने का प्लान कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। अभी मनाली में एक गर्ल टूरिस्ट चलते रोपवे के टूटने की वजह से हादसे शिकार हो गई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक लड़की जिप लाइन से रस्सी के सहारे रोप पर जा रही थी। अभी इस लड़की ने आधी दूरी भी तय नहीं की थी कि बीच रास्ते में ये बड़ा हादसा हो गया। अचानक से इस लड़की के रोपवे की रस्सी टूटी और बड़ा हादसा हो गया। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि रिपब्लिक भारत नहीं करता है लेकिन ये हादसा बहुत खतरनाक था। ऐसे में लोगों को इस तरह के स्टंट से बचना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 8 जून का है, जिसमें महाराष्ट्र के नागपुर से आई एक फैमिली रोपवे का लुत्फ उठाने के लिए मनाली पहुंचे थे। इस परिवार के साथ घूमने आई एक बच्ची जिप लाइन एडवेंचर के दौरान गंभीर हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची जिप लाइन पर लटकी हुई थी, तभी अचानक केबल टूट गई और वह करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। गिरते ही बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद उसे मनाली के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां से अब उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


30 फीट गहरी खाई में गिरी त्रिशा, बच गई जान

नागपुर निवासी प्रफुल्ल बिजवे अपनी पत्नी और बेटी त्रिशा के साथ गर्मी की छुट्टियों में मनाली घूमने गए थे। 8 जून, रविवार को त्रिशा एडवेंचर एक्टिविटी के तहत जिप लाइन पर सवार होकर एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक जिप लाइन की केबल टूट गई, जिससे त्रिशा करीब 30 फीट की ऊंचाई से नीचे खाई में गिर गई। हादसे के बाद त्रिशा को गंभीर चोटें आईं, खासकर उसके पांव में गहरी चोट लगी है। परिवार ने तुरंत त्रिशा को मनाली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे चंडीगढ़ और फिर नागपुर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में उसका इलाज जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हादसे का वीडियो

यह घटना जिप लाइन जैसी साहसिक गतिविधियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और आयोजनकर्ताओं पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची को जिप लाइन से नीचे गिरते हुए साफ़ देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जिप लाइन ऑपरेटर पर कार्रवाई की मांग की है और इस तरह की साहसिक गतिविधियों में सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बरतने की अपील की है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः दूल्हे को हाथ छूकर पहचाननी थी दुल्हन, फिर जो हुआ; मजेदार VIDEO VIRAL

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड