दूल्हे को हाथ छूकर पहचाननी थी दुल्हन, लड़कियों के बीच था एक मर्द; फिर जो हुआ... मजेदार टास्क का VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

एक दूल्हे को आंख पर पट्टी बांधकर अपनी दुल्हन को पहचानने का टास्क मिला। इसके बाद दूल्हे ने ढूंढना शुरू किया, लेकिन बीच में जो अड़चन आई उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ छाया रहता है। लेकिन यहां शादी-ब्याह से जुड़े क्लिप्स को खासकर पसंद किया जाता है। इसी कड़ी में इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है जहां एक दूल्हे को आंख पर पट्टी बांधकर अपनी दुल्हनिया को पहचानने का टास्क दिया गया।

शादी-ब्याह का माहौल हो और मौज-मस्ती में कमी रह जाए ये तो हो ही नहीं सकता। कभी-कभार यही लम्हे इतने मजेदार बन जाते हैं कि ये हमेशा के लिए यादों में बस जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक दूल्हे के साथ अनोखा रिवाज निभाया गया। इस दौरान फ्रेम में जिस तरह का मजेदार नजारा कैद हुआ वो वाकई दिलचस्प है।

पत्नी को ढूंढते वक्त पकड़ लिया मर्दाना हाथ

हुआ यूं कि शादी से जुड़ा कोई फंक्शन चल रहा था। इस दौरान लोगों ने एक अनोखा टास्क प्लान किया। ये प्लान था कि दूल्हे को बिना देखे सिर्फ हाथ छूकर अपनी पत्नी को पहचानना है। फिर क्या था फटाफट से दूल्हे की आंखों पर पट्टी बांधी गईं। इसके बाद एक-एक कर सभी लड़कियों के हाथ पकड़वाए गए। दूल्हे को इन्हीं लड़कियों में से दुल्हन के हाथ पहचानने होते हैं। दिलचस्प बात ये रही कि इन्हीं लड़कियों में एक मर्दाना हाथ भी आ गया। दरअसल, एक शख्स ने इस टास्क में ट्विस्ट लाने के लिए ऐसा किया। लेकिन दूल्हे ने हाथ छूते ही पहचान लिया कि ये किसी मर्द का हाथ है और फिर उसका एक्सप्रेशन देखने लायक रहा। दूल्हे की बनती शक्ल देख लोगों की हंसी छूट गई।

दुल्हनिया को पहचान पाया दूल्हा?

वीडियो में आगे देखा गया कि आंखों पर पट्टी बंधे दूल्हे की खोज जारी रही। इसके बाद जैसे ही उसके हाथ अपनी पत्नी का हाथ आया वो झट से पहचान गया। इतना ही नहीं, दूल्हे ने अपनी पत्नी को गले से भी लगा लिया। बंद आंखों से भी पत्नी को पहचान लेने की अदा ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया। हालांकि, मर्दाना हाथ पकड़ने वाले वाकया ने तो लोगों को खब लोटपोट किया।

Advertisement

मजेदार वीडियो को खूब किया जा रहा पसंद

इस हंसने-गुदगुदाने वाली वीडियो को weddingbazaarofficial नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'क्या होता अगर वो अपने बहनोई के हाथ को अपनी दुल्हन के रूप में पहचान लेता?' इसके अलावा वीडियो पर लिखा है- 'प्यार में अंधा।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को सैंकड़ों बार देखा हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो को देख लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रहे और रिपिट मोड पर देख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Monalisa Song: कभी माला बेचकर करती थी गुजर-बसर, अब हीरोइन बनीं महाकुंभ की वायरल गर्ल, पहले गाने 'सादगी' से ही छा गईं मोनालिसा

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड