Monalisa Song: कभी माला बेचकर करती थी गुजर-बसर, अब हीरोइन बनीं महाकुंभ की वायरल गर्ल, पहले गाने 'सादगी' से ही छा गईं मोनालिसा
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना 'सादगी' रिलीज हो चुका है। इसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Monalisa Music Video Release: कभी माला बेचकर गुजारा करने वाली मोनालिसा अब जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। इससे पहले उनका पहला गाना 'सादगी' रिलीज कर दिया गया है। इसमें उत्कर्ष सिंह संग उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है।
दरअसल, मोनालिसा अपने पहले गाने को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। अब काफी वक्त के इंतजार के बाद 'वायरल गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं मोनालिसा का पहला गाना आज यानी 14 जून को यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। इसी के साथ उनकी एक्टिंग की शुरुआत भी हो चुकी है।
मोनालिसा का पहला गाना रिलीज
मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह के इस गाने का टाइटल 'सादगी' है। गाने की शुरुआत में मोनालिसा व्हाइट कलर के फ्लोरल प्रिंट लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्हें लाल रंग के लहंगे में भी देखा गया है। इस मच अवेटेड गाने में मोनालिसा की कत्थई आंखों के साथ-साथ उनकी दमदार एक्टिंग भी लोगों को खूब भा रही है। गाने के बोल से लेकर उत्कर्ष संग उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तक हर चीज शानदार दिख रही है।
म्यूजिक वीडियो को मिल रहा प्यार
'उसकी आंखों से ही रोशन है सुबह का नूर...', वीडियो की शुरुआत ही उस लाइन से हो रही है जिसके लिए मोनालिसा रातों रात चमक गई थीं। लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे गाने के बोल मानो मोनालिसा पर ही लिखे गए हों। महाकुंभ में अपनी कत्थई आंखों से इंटरनेट सेसेंशन बनी मोनालिसा के पहले म्यूजिक वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लोग उनकी लगन और मेहनत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Advertisement
मोनालिसा की तारीफ में क्या बोले लोग?
वीडियो पर प्यार लुटाते हुए लोगों ने मोनालिसा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की। एक ने लिखा, 'बेस्ट गाना, मोनालिसा के कैरेक्टर पर बेस्ड है।' एक और यूजर ने लिखा, 'मोनालिसा ने तो कमाल ही कर दिया! महाकुंभ से वायरल होने के बाद ये म्यूज़िक वीडियो उनकी कला और अंदाज का एक शानदार उदाहरण है। आवाज, अभिनय और एक्सप्रेशन – सब कुछ दिल को छू जाने वाला है। ढेर सारी बधाई और प्यार इस नई शुरुआत के लिए।' एक और यूजर ने लिखा, ' एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत की खूबसूरत गाना है और मोनालिसा की एक्टिंग जबरदस्त है।' एक और ने लिखा, 'गाना अच्छा है और मोनालिसा बहुत ही प्यारी लग रही है।' एक और यूजर लिखा, 'डायरेक्शन और टाइमिंग धांसू है। म्यूजिक मेलोडी है।'
महाकुंभ में माला बेचकर हुई थीं पॉपुलर
बता दें कि मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। इसी साल यूपी के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में वो अपनी रोजी रोटी कमाने आई थी। महाकुंभ पहुंचे कुछ लोगों ने मोनालिसा से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। ऐसे में उनकी कत्थई आंखों ने सोशल मीडिया पर लोगों को दीवाना बना दिया। इसके बाद वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। कुछ समय बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी थी। इसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। खैर, अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर लिया है।