अपडेटेड 14 June 2025 at 16:12 IST

Video: हाय गर्मी.... दूल्हा-दुल्हन बाइक पर कूलर लादे निकले, लोगों ने लिए मजे- जुगाड़ है या सोशल मीडिया स्टंट?

गर्मी से परेशान दूल्हा-दुल्हन बाइक पर कूलर लेकर निकले, इसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं।

Follow : Google News Icon  
वायरल वीडियो
वायरल वीडियो | Image: gautam_star16

Dulha Dulhan Viral Video: गर्मी में राहत पाने के जुगाड़ में हर कोई लगा है। ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दूल्हा-दुल्हन बाइक पर कूलर लादे दिखे। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया, जिसे एक ही दिन में 26 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कैप्शन में लिखा गया- 'गर्मी बहुत है।' और इस एक लाइन ने पूरे इंटरनेट को हंसी में डुबो दिया। हाल ही में उत्तर भारत में अचानक गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। दोपहर में कई जगह तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। एसी और कूलर की डिमांड बढ़ गई है। इस बीच ये वीडियो लोगों के बीच कूलिंग जुगाड़ का फनी उदाहरण बन गया है।

कूलर लोडिंग का अनोखा तरीका 

वीडियो में दिखता है कि दूल्हा बाइक चला रहा है और दुल्हन पीछे बैठी है। बाइक के फ्रंट व्हील के ऊपर एक बड़ा कूलर अजीब ढंग से बंधा है, जिसे किसी ने हाथ से पकड़ा तक नहीं है। आमतौर पर ऐसा दृश्य कूलर खरीदने वालों के साथ देखा जाता है, लेकिन शादी के कपड़ों में ऐसा करना लोगों को हैरान कर रहा है।

क्या दहेज में मिला कूलर और बाइक? 

कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि शायद बाइक और कूलर दोनों दहेज में मिले और दोनों को घर तक लाने की जिम्मेदारी दूल्हा-दुल्हन ने खुद ली। कुछ ने इसे 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' कहा तो कुछ ने पूछा कि कूलर ऑन भी है क्या? 

Advertisement

सोशल मीडिया रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा- भाई इससे अच्छा तो इन्वर्टर एसी लगा लेता। दूसरे ने कहा- 'टेक्नोलॉजी और प्यार का अनोखा संगम।' एक ने लिखा- 'ये तो बापू से भी आगे निकल गए।' बतादें इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है, लेकिन इसकी लोकेशन की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि ये वीडियो मनोरंजन का साधन बन गया है, लेकिन इसने उत्तर भारत में चढ़ती गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं वीडियो के लेकर सवाल बरकरार है कि, क्या ये प्यार है, जुगाड़ है या सोशल मीडिया के लिए स्टंट, इसका जवाब तो वही दूल्हा-दुल्हन दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जारी किया NEET UG 2025 रिजल्ट, इस Direct Link से चेक करें परिणाम

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 14 June 2025 at 16:12 IST