अपडेटेड 14 June 2025 at 16:19 IST
NEET UG 2025 Result: जारी हुआ नीट यूजी रिजल्ट, इस Direct Link से चेक करें परिणाम; इस बार किसने किया टॉप?
NEET UG Result 2025: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया। इस बार राजस्थान के महेश कुमार ने इतिहास रचा है। वहीं महिलाओं में दिल्ली की रहने वाली अविका अग्रवाल ने टॉप किया है।
- भारत
- 2 min read

NEET UG 2025 Result: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) यूजी की परीक्षा देने वाले 22 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। नेशनल टेस्टिंग एंजेंसी (NTA) ने शनिवार 14 जून को NEET UG 2025 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
इस साल 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने NEET यूजी परीक्षा पास की है। वहीं, नतीजों के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई। इस बार राजस्थान के महेश कुमार ने इतिहास रचा है। हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं नीट टॉपर बने हैं। वहीं इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिलाओं में दिल्ली की रहने वाली अविका अग्रवाल ने टॉप किया है। सामान्य कैटिगिरी ने ऑल इंडिया पांचवीं रैंक हासिल की।
कैसे चेक करें NEET UG 2025 रिजल्ट?
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या फिर nta.ac.in पर जाएं।
- स्क्रीन पर आपको NEET UG रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा। यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- सभी जरूरी डिटेल भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इतना करने पर आपके सामने स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- आप चाहें तो रिजल्ट को सेव या फिर डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा उम्मीदवारों को उमंग ऐप (Umang App) और डिजिलॉकर (Digilocker) के जरिए भी नतीजे देखने का ऑप्शन मिलता है।
Advertisement
NEET UG 2025 Result: टॉप 10 टॉपर्स
रैंक 1- महेश कुमार (राजस्थान)
रैंक 2- उत्कर्ष अवधिया (मध्य प्रदेश)
Advertisement
रैंक 3- कृषंग जोशी (महाराष्ट्र)
रैंक 4- मृणाल किशोर झा (दिल्ली)
रैंक 5- अविका अग्रवाल (दिल्ली)
रैंक 6- जेनिल विनोदभाई भयानी (गुजरात)
रैंक 7- केशव मित्तल (पंजाब)
रैंक 8- झा भव्य चिराग (गुजरात)
रैंक 9- हर्ष केदावत (दिल्ली)
रैंक 10- आरव अग्रवाल (महाराष्ट्र)
NEET UG 2025 कटऑफ
इस बार सभी वर्गों की कटऑफ में गिरावट आई है। जहां जनरल वर्ग की कटऑफ गिरकर 686-144 पर आ गई है। यह पिछले साल 720-162 पर थी। वहीं, ओबीसी और एससी-एसटी की कटऑफ में भी कमी आई है।
जेनरल कैटेगरी- 686–144
ओबीसी- 143–113
एससी- 143–113
एसटी- 143–113
जान लें कि इससे पहले 3 जून 2025 को NEET UG 2025 परीक्षा की प्रॉविजनल आंसर-की जारी की गई थी। वहीं परीक्षा का आयोजन 4 मई को हुआ था, जिसमें 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 June 2025 at 15:39 IST