Viral Video: सबसे प्यारा वीडियो, ट्रेन के फर्श पर सो रहे थे सेना के 2 जवान; आ गया TTE... दिल छू लेगा ये पल

Army Jawans Viral Video: ट्रेन के फर्श पर दो जवान सो रहे थे। तभी वहां टीटी आ जाता है और दोनों को उठाता है, इसके बाद जो होता है उसे देखकर हर कोई भावुक हो जाता है। जानें क्यों ये वायरल वीडियो दिल को छू गया?

Follow : Google News Icon  
Army Jawans Viral Video
ट्रेन के फर्श पर दो जवान सो रहे थे। तभी वहां टीटी आ जाता है | Image: X

Army Jawans Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 'आज का सबसे प्यारा वीडियो' हम आपको दिखाने जा रहे हैं। जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि ट्रेन में बाथरूम के पास दो 2 जवान फर्श पर नीचे सो रहे थे। तभी वहां टीटी आता है और दोनों को उठाता है।

वीडियो देखने पर पहले तो सभी को लगा का फर्श पर सोने के लिए टीटी से डांट पड़ेगी, लेकिन वीडियो में आगे जो हुआ, उसे देख सब भावुक हो उठे। क्योंकि टीटी ने दोनों जवानों को जमीन से उठाया और दोनों जवानों को अपनी खुद की सीट दे दी और कहा- ‘आप देश की रक्षा करते हो, आराम से सोइए।’

ऐसे दी जाती है असली इज्जत

टीटी ने जिस तरह दोनों जवानों को सम्मान दिया, ये लोगों को काफी भा गया, देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। लोग वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि हर भारतीय को देखना चाहिए कि असली इज्जत कैसे दी जाती है। इंडियन रेलवे का यह दिल को छू लेने वाला पल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

छोटा सा वाकया ट्रेन के लोग देखते रह गए। वीडियो में लोगों की प्रतिक्रिया भी कैद हुई, कई यात्री इस दृश्य को मोबाइल पर रिकॉर्ड भी करते नजर आए। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर फैला तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग लिख रहे हैं- 'असली इज्जत इन्हीं को मिलनी चाहिए', 'टीटी साहब ने देश का नाम रोशन कर दिया', 'आंखों में आंसू आ गए'। कई यूजर्स ने इसे शेयर करते हुए #JaiHind और #RespectOurSoldiers जैसे हैशटैग लगाए।

Advertisement

दिल को क्यों छू गया ये पल ?

भारतीय सेना के जवान दिन-रात देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं। ट्रेन की यात्रा में भी जब वे थककर फर्श पर सोने को मजबूर हो जाते हैं, तब एक साधारण टीटी का यह सम्मान हर भारतीय के मन को छू जाता है। यह घटना सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि उन लाखों जवानों के प्रति सम्मान का प्रतीक बन गई है जो चुपचाप देश की खातिर सब कुछ न्योछावर करते हैं। भारतीय रेलवे के इस कर्मचारी ने बिना किसी दिखावे के जो किया, वो सच में सराहनीय है। ऐसे छोटे-छोटे पल हमें याद दिलाते हैं कि वर्दी पहनने वालों को इज्जत देना क्यों जरूरी है।  

यह भी पढ़ें: 4 साल के मासूम बच्चे को पटक-पटक कर अधमरा किया, रूह कंपाने वाला VIDEO

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड