पिता से हुआ मामूली विवाद तो युवक ने 4 साल के मासूम बच्चे को पटक-पटक कर अधमरा किया, ICU में लड़ रहा जिंदगी की जंग, रूह कंपाने वाला VIDEO

Vasai Child Assault: वसई में 4 साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक पटककर मारा गया, इसके पीछे की वजह जानोगे तो हैरान रह जाओगे। सिर्फ बदला लेने के लिए आरोपी ने बच्चे के साथ ऐसी हरकत की जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए। ये पूरी बर्बरता CCTV में कैद हो गई। जानें क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर  

Follow : Google News Icon  

Vasai Child Assault Video: पालघर जिले के वसई से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कोई भी हिल जाएगा। ये एक ऐसी घटना है जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया, लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि कोई इंसान इतनी हैवानियत कैसे कर सकता है? वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। एक 4 साल के मासूम बच्चे को सिर्फ उसके पिता से हुए छोटे से झगड़े के बदले बेरहमी से जमीन पर पटक दिया गया। पूरा घटना CCTV में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना वसई की एक हाउसिंग सोसायटी में हुई, 4 साल का विग्नेश अपने दोस्तों के साथ एक ऑटो में बैठकर खेल रहा था। तभी आरोपी संदीप पवार वहा पहुंचा है और इस घटना को अंजाम देता है। बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले ही उसका विग्नेश के पिता से मामूली विवाद हुआ था। गुस्से में अंधे आरोपी ने अपना बदला मासूम से उतारने का फैसला लिया।

CCTV में कैद बर्बरता 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि संदीप पवार ने बच्चे को पैर से पकड़कर ऑटो रिक्शा से बाहर खींचा और बेरहमी से कई बार जमीन पर पटकता है। इतनी क्रूरता देखकर आसपास मौजूद लोग भी सकमें में आ गए। मासूम बच्चा इस हमले के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद बच्चे को मीरा रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे ICU में रखा है। फिलहाल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

मौके पर मौजूद सभी लोग सदमे में हैं 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह देखकर इंसानियत शर्मसार हो रही है। इलाके में इस अमानवीय घटना के बाद भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, वसई पुलिस ने तुरंत संदीप पवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। यह घटना छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करती है। हाउसिंग सोसायटी जैसी जगहों पर भी बच्चों की निगरानी कितनी जरूरी है, यह एक बार फिर सामने आया है। परिवार और पूरे इलाके में अभी मातम का माहौल है। सभी विग्नेश के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो। 

Advertisement

यह भी पढे़ं: राजधानी से चंडीगढ़ सिर्फ 90 मिनट में, दिल्ली-पानीपत-करनाल रैपिड रेल...

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड