'अब जीने की इच्छा खत्म हो रही है...', प्राइवेसी में दखल और ट्रोलिंग से परेशान हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का छलका दर्द- VIDEO

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि उनकी प्राइवेसी में दखलअंदाजी और नफरत से परेशान होकर उन्हें अत्महत्या करने के ख्याल आ रहे हैं।

Dimple Chaudhary
Dimple Chaudhary | Image: Instagram

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों के साथ गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। अब डिंपल ने सामने आकर अपनी सफाई दी है और बताया है कि वो इस समय मानसिक तौर पर बेहद परेशान हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि ट्रोलिंग के कारण उन्हें आत्महत्या जैसे ख्याल आ रहे हैं।

वायरल वीडियो पर डिंपल ने शेयर की अपनी दिल की बात

डिंपल ने अपनी बात रखते हुए बताया कि जिस समय वो घटना हुई, उस वक्त वो अपने परिवार के साथ थीं। उन्होंने वीडियो में नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग बिना सच्चाई जाने उन्हें बदतमीज कह रहे हैं। डिंपल ने सवाल उठाया कि लोग उनकी प्राइवेसी में दखल क्यों दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे प्यार से फोटो की मांगता, तो वो कभी मना नहीं करतीं। उन्होंने तर्क दिया कि वो अक्सर अपने फैंस के साथ रुककर तस्वीरें खिंचवाती हैं, ऐसे में उन पर घमंड का आरोप लगाना गलत है।

मेंटल प्रेसर से टूट चुकी हैं डिंपल

डिंपल ने भावुक होते हुए एक्सेप्ट किया कि लगातार हो रही आलोचनाओं ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वो खुद को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं ताकि कोई गलत कदम न उठाएं, लेकिन हालात उन्हें बहुत परेशान कर रहे हैं। 

डिंपल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें और परेशान न किया जाए। उन्होंने वीडियो में हाथ जोड़कर और रोते हुए लोगों से विनती की है कि उन्हें बदनाम न करें, क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति अब इसे और सहने के काबिल नहीं बची है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: राम चरण-उपासना ने दिखाया बेटी का चेहरा, सेलेब्स ने जमकर बरसाया प्यार

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड