Ram Charan- Upasana Daughter: जन्मदिन के मौके पर राम चरण-उपासना ने दिखाया बेटी का चेहरा, सेलेब्स ने जमकर बरसाया प्यार
Ram Charan- Upasana Daughter: राम चरण और उपासना ने अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर पहली बार उसका चेहरा रिवील किया है। कपल की फैमली फोटो पर सेलेब्स से लेकर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ram Charan- Upasana Daughter: साउएक्टर रामथ चरण और उपासना कोनिडेला अक्सर अपने परिवार को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखते हैं। अब तक एक्टर के फैंस उनकी बेटी का चेहरा नहीं देखा था, लेकिन शनिवार को बेटी के तीसरे जन्मदिन के विशेष मौके पर कपल ने अपनी बेटी क्लिन कारा की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। सोशल मीडिया पर आते ही यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
जन्मदिन पर शेयर की खास फोटो
इस खास तस्वीर में राम चरण और उपासना ने अपनी बेटी को गोद में उठाया हुआ है और क्लिन कारा कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। परिवार के तीनों लोगों ने हल्के नीले कलर के सुंदर कपड़ें पहने हुए फोटो में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उपासना ने बेहद प्यार भरे अंदाज में लिखा कि हैप्पी बर्थडे क्लिन कारा, हमारी प्यारी सी बेटी।
फैंस के साथ सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार
राम चरण के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी कमेंट करते हुए प्यार और शुभकामनाएं दी हैं।
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने तस्वीर की तारीफ करते हुए लिखा कि यह कितनी खूबसूरत फोटो है और उन्होंने नन्ही क्लिन को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। वहीं, सामंथा ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इनके अलावा फराह खान समेत कई अन्य कलाकारों ने भी कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसाया है।