Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर लाया बड़े बदलाव, जानिए किसे मिलेगा लाभ और किसे करना होगा इंतजार
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: आज 21 जून दिन रविवार को सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर बड़े बदलाव लेकर आया है। आइए जानते हैं कि किसे मिलेगा लाभ और किसे करना होगा इंतजार।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: आज के दिन चंद्रमा और केतु सिंह राशि में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में स्थित हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की यह स्थिति मन में बेचैनी, अत्यधिक आवेश और भावनाओं में उतार-चढ़ाव पैदा कर सकती है। आज का दिन धैर्य के साथ बिताने और सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करता है। वर्तमान में मंगल वृषभ में, सूर्य और बुध मिथुन में, शुक्र और गुरु कर्क में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा केतु के साथ मिलकर कालपुरुष के पंचम भाव में संयोग कर रहे हैं, जो मन को अतिवादी बना सकता है। आप किसी भी विषय को लेकर ज्यादा उत्साहित महसूस कर सकते हैं, इसलिए भावनाओं पर कंट्रोल रखना आवश्यक है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन।
मेष राशि
मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, बड़े निर्णय अभी न लें। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है। निवेश विशेषज्ञ की सलाह से करें।
वृषभ राशि
क्रोध और ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखें। भूमि या वाहन में निवेश से बचें। व्यापार और सरकारी काम में लाभ के योग हैं।
मिथुन राशि
नया व्यापार शुरू न करें। सेहत में नाक, कान और गले का ध्यान रखें। प्रेम और व्यापारिक जीवन अच्छा रहेगा।
Advertisement
कर्क राशि
वाणी पर संयम रखें और कड़वे शब्दों से बचें। धन हानि से बचने के लिए अभी निवेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि
घबराहट और मानसिक बेचैनी हो सकती है। व्यापार में प्रगति होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में शांति बनाए रखें।
Advertisement
कन्या राशि
बिना वजह का डर और खर्च बढ़ सकता है। साझेदारी में सावधानी रखें। व्यापार और निवेश के लिए समय अनुकूल है।
तुला राशि
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन अंत में लाभ होगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। निवेश सलाह लेकर करें।
वृश्चिक राशि
कानूनी मामलों और विवादों से दूर रहें। अपने और पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है।
धनु राशि
अपमान की आशंका है, सतर्क रहें। अभी यात्रा न करें। प्रेम और व्यापार के लिए समय अच्छा है, निवेश कर सकते हैं।
मकर राशि
स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। आज वाहन चलाते समय और जोखिम लेने से बचें।
कुंभ राशि
उदर रोग या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार अच्छा है।
मीन राशि
शत्रुओं पर विजय मिलेगी और वाणी में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार और निवेश के लिए समय शुभ है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।