अपडेटेड 6 June 2025 at 13:42 IST
VIDEO: हाथ में हथकड़ी, और अगल-बगल पुलिस... जब शादी में कैदी ने ली एंट्री, तो दूल्हा रह गया भौचक्का, फिर जो हुआ वो VIRAL है
शादी में पहुंचा कैदी हथकड़ी पहने, पुलिस घेरे में एंट्री, दूल्हे की उड़ी होश उड़ गई, वायरल हो रहा है पूरा वाकया!
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी से ब्याह जुड़े वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। लेकिन इन दिनों ध्यान खींच रहे वायरल वीडियो में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को चौंका दिया।
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं। शादी की रस्में चल रही हैं। तभी वहां हथकड़ी पहने व्हाइट कपड़ों में एक शख्स अचानक पधारता है। ये देख दूल्हा सहम जाता है। आखिर कौन है ये कैदी जिसे पुलिस के साथ देख दूल्हे के रोंगटे खड़े हो गए... चलिए बताते हैं।
साले को देख दूल्हे के चेहरे का उड़ा रंग!
इस वीडियो को एक परवीन नाम के इंस्टग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस से घिरा और हथकड़ी पहना लड़का दूल्हा-दुल्हन की रस्में करवाने मंडप में पहुंचता है। ये लड़का दुल्हन का भाई बताया जा रहा है जो अपनी बहन की शादी में रस्में अदा करने पहुंचा है। उसके एक हाथ में लावा से भरी थाली है और दूसरे हाथ में हथकड़ी लगी हुई है। दुल्हन के भाई को यूं देख दूल्हे के चेहरे का एक्सप्रेशन बदल जाता है।
लावा मेराने की रस्म निभा रहा दुल्हन का भाई
वीडियो में आगे देख सकते हैं कि दुल्हन का भाई लावा मेराने की रस्म करवा रहा है। दूल्हा-दुल्हन भी इस रस्म को निभा रहे हैं। पंडित जी मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जब दूल्हे पर नजर पड़ी तो वो सहमा हुआ सा लगा। मानों अपने साले को यूं देख उसकी हवाईयां उड़ गई हो। वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं की भरमार है। लोग दूल्हे के मजे ले रहे हैं।
Advertisement
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
एक यूजर ने लिखा, 'अब जीजा कभी फालतू नहीं बोल सकता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कलयुग चल रहा है। हर घर में एक बिगड़ा हुआ चिराग होना चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, ' दूल्हे के अंदर डर का माहौल।' वहीं एक यूजर ने दुल्हन के भाई का पक्ष लेते हुए लिखा, 'जरूरी नहीं है बिगड़ा हुआ औलाद हो कोई मजबूरी भी हो सकती है।' वहीं एक और ने लिखा, 'पुलिस लेकर आई है वो ही बड़ी बात है।' एक यूजर ने लिखा, 'थोड़ी देर तक खोल देते, उसकी बहन के लिये यार, बहन के दिल को सुकून हो जाता।' एक और यूजर ने लिखा, 'हालात कुछ भी हो, लेकिन भाई हमेशा बहन के साथ खड़े होते है।' एक ने तारीफ में लिखा, 'भाई ऐसे होने चाहिए जेल से भी आकर कन्यादान करे।' एक और यूजर ने शायरी में अपनी बात लिखते हुए कहा, 'दिल में पार और होठों पर कड़वे बोल होते है, दुख में साथ देने वाले भाई अनमोल होते हैं।'
यह भी पढ़ें: VIDEO: जब मियां-बीवी के बीच आ खड़े हुए अलख पांडेय, खान सर ने हाथ पकड़कर किया कुछ ऐसा; कैमरे में मजेदार पल हुआ कैद
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 June 2025 at 13:36 IST