अपडेटेड 22 July 2025 at 13:30 IST

पानी में आधा डूबा, सिर झुकाया और... जब भगवान शिव के आगे कुछ यूं बैठा दिखा बाघ, नजारा देख हर कोई रह गया हैरान- VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाघ का ऐसा अंदाज देखने को मिला, जो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Tiger Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में जानवरों से जुड़े वीडियो को खूब पसंद किया जाता है। इसमें से कुछ ऐसे होते हैं जो आपके चेहरे पर स्माइल बिखेर देते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जो हैरान कर देने वाले होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें बाघ को गुर्राते नहीं, बल्कि कुछ ऐसा करते देखा गया जिस पर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।

जी हां, वायरल हो रहे वीडियों में एक बाघ को भगवान शिव की मूर्ति के सामने शांत बैठे देखा गया। उसे देख ऐसा लग रहा है मानो वो चिंतन में बैठा हो। इस चंद सेकंड की क्लिप ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

भगवान शिव की मूर्ति के सामने बैठा बाघ

दरअसल, वीडियो में दीवार पर भगवान शिव की मूर्ति दिखाई दे रही है। मूर्ति के ठीक सामने पानी में आधा डूबा सिर झुकाए बाघ नजर आ रहा है। इस दौरान उसे एकदम शांत देखा जा सकता है। गौरतलब है कि बाघ अक्सर घूमते और गुर्राते नजर आते हैं। उसके विपरीत इस तरह के दृष्य को देखना काफी हैरान करने वाला है। इसे देखने वाले भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे।

वीडियो पर रिएक्शंस की भरमार

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक 2.3M व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर लाइक्स की बौछार है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। 

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'ब्रो दुखी क्यों हो?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो सलाह ले रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'इंसानों ने उसे दुखी किया है।' एक यूजर ने लिखा, 'वो पिंजरे में है।' वहीं एक यूजर ने कहा, 'वो प्रार्थना कर रहा है।' एक ने कहा कि उसे आजाद होना है। उसे छोड़ दिया जाना चाहिए। एक और यूजर ने कहा कि उसे जंगल में होना चाहिए। यहां पिंजरे में नहीं। एक और यूजर ने लिखा, 'उसे किसी ने दुखी नहीं किया। बल्कि वो महादेव के आगे चिंतन कर रहा है।' एक और यूजर ने कहा, 'ब्रो भगवान शिव से बात कर रहा है।'

कुल मिलाकर बाघ के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद  यूजर्स हैरान रह गए हैं। खैर, इस पर आपका क्या कहना है बताना मत भूलिएगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आशिक ने छात्रा की गर्दन पर चाकू रख किया ड्रामा, फिर जो हुआ Video Viral

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 July 2025 at 13:30 IST