VIRAL VIDEO: सावधान! लिफ्ट में छुपी थी बुजुर्ग की मौत... पहुंचते ही दरवाजा खुला, पैर रखते ही सीधा अंदर; 2 दिन बाद मिली लाश
Gujarat: गुजरात के वलसाड जिले में लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ये घटना निर्मल सोसायटी की बताई जा रही है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Gujarat: गुजरात के वलसाड जिले में लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ये घटना निर्मल सोसायटी की बताई जा रही है जहां तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट का दरवाजा खुल गया, जबकि उस मंजिल पर लिफ्ट मौजूद नहीं थी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
IANS की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बुजुर्ग का शव दो दिन बाद बरामद किया गया था। इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से बुजुर्ग की मौत
पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो बुजुर्ग आदमी तीसरी मंजिल पर लिफ्ट के पास खड़ा था, तभी अचानक दरवाजा खुल गया। उसे लगा कि लिफ्ट आ चुकी है। ऊपर से उम्र के चलते उसकी नजर भी कमजोर थी। वो बिना चेक किए आगे बढ़ गया और सीधे शाफ्ट में गिर गया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि कम दृश्यता और लिफ्ट सिस्टम में खराबी के चलते ये दुर्घटना हुई है।
IANS की रिपोर्ट की माने तो, जिला पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जडेजा ने बताया कि बुजुर्ग आदमी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Advertisement
पुलिस ने फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वहीं, बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज से भी घटनाक्रम की पुष्टि हो गई है। साथ ही लिफ्ट रखरखाव रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इस बीच, पीड़ित की पहचान सोसायटी के माली के रूप में हुई है। सामने आई जानकारी की माने तो, वो आदमी सोसायटी में माली का काम करता था और अपना काम पूरा करने के बाद लिफ्ट के पास गया था।
दो दिन बाद मिला शव
आपको बता दें कि शुरुआत में तो इस घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया लेकिन अगले दिन बिल्डिंग में दुर्गंध फैलने के बाद निवासियों ने शिकायत करनी शुरू की जिसके बाद उसका शव पाया गया।