अपडेटेड 20 June 2025 at 17:34 IST
VIRAL: स्टेज पर दूल्हे ने उतारी दुल्हन की आरती, फिर झुककर... दुल्हन भी हुई हैरान, लोग बोले- सबको मिले ऐसा पार्टनर; VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे को ऐसा भावुक और सम्मानजनक अंदाज अपनाते हुए देखा जा सकता है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े तमाम वीडियोज की भरमार रहती है। इनमें कुछ वीडियो चौंका देते हैं, कुछ हंसा जाते हैं और कुछ सीधे दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वायरल वीडियो में स्टेज पर दूल्हे को एक ऐसा भावुक और सम्मानजनक अंदाज अपनाते हुए देखा जा सकता है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं, "ऐसा पति तो किस्मत वालों को ही मिलता है!"
कई शादियों में यह रिवाज होता है कि दुल्हन दूल्हे की आरती उतारती हैं और फिर अपने होने वाले पति के पैर छूती है, लेकिन क्या आपने कभी किसी लड़के को ऐसा करता देखा है?
दूल्हे ने छुए दुल्हन के पैर
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को imanku_diwedi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं और आसपास सभी मेहमान। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से दूल्हा पहले अपनी होने वाली पत्नी की आरती उतारता और इसके बाद वो झुककर पैर छूने लगता है। ये देख दुल्हन भी शॉक हो जाती हैं और पीछे होने की कोशिश करती हैं। बावजूद इसके दूल्हे अपनी दुल्हन के पैर छूता है। ये देख हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मेरी दीदी की शादी... जीजू ने तो कमाल कर दिया। ऐसा लाइफ पार्टनर कौन-सी ऐप से बुक करना पड़ता है।" सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसे कई लोगों ने पसंद किया और लोगों के इस पर तरह-तरह के रिएक्शंस भी आए।
Advertisement
लोग लुटा रहे जमकर प्यार
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हर लड़की इस सम्मान की हकदार है।" दूसरे यूजर ने कहा, "किस्मतवालों को मिलता है ऐसा लाइफ पार्टनर।" एक और यूजर ने कहा, "ऑर्डर नहीं करना पड़ता ये संस्कार होते हैं।" अन्य यूजर ने लिखा, "हर कोई भाग्यशाली नहीं होता।"
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 June 2025 at 17:34 IST