अपडेटेड 12 July 2025 at 08:13 IST
दूल्हा खड़ा सामने, फिर भीड़ में किसे ढूंढ रही दुल्हन? वायरल Video में छिपी है इमोशनल वजह
अपनी शादी के दिन स्टेज पर दुल्हन अपने दूल्हे के साथ खड़ी है। वरमाला की रस्म शुरू होने से पहले दुल्हन की निगाहें भीड़ में किसी को ढूंढ रही है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Wedding Viral Video: शादी का दिन किसी लड़की के लिए कितना खास होता है ये तो आपको पता ही होगा। ये लाइफ के एक बेहद इमोशनल और यादगार लम्हों में से एक है। इस दिन मायके की दहलीज पार कर लड़की अपने नए जीवन जीवन की शुरुआत करने के लिए आगे बढ़ती है। इस पल में उसके मन में खुशी, डर, उम्मीद और उससे भी बढ़कर अपने पेरेंट्स के साथ जुड़ाव के इमोशंस भर-भरकर उमड़ते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है जिसने हर किसी का दिल छू लिया।
वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी के स्टेज पर खड़े हैं। दोनों के हाथों में वरमाला है। ऐसे में पंडित वरमाला की रस्म शुरू करने को कहते हैं। इस बीच दुल्हन की नजरें दूल्हे पर नहीं, बल्कि भीड़ में किसी को ढ़ूंढने पर होती हैं। वीडियो में आगे देखा गया कि किसी बात से परेशान दुल्हन पंडित के कान में कुछ कहती है। इसके बाद उसके माता-पिता को बुलाया जाता है। इसके बाद दुल्हन चहक उठती है। आखिर दुल्हन किसे ढूंढ रही होती है? चलिए बताते हैं।
माता-पिता को ढूंढ रही दुल्हन की निगाहें
दरअसल, रस्म शुरू होने से पहले दुल्हन की निगाहें भीड़ में अपने माता-पिता को ढूंढ रही होती है। वो चाहती है कि उसकी लाइफ के सबसे खास दिन पर उसके पेरेंट्स उसके साथ रहे और इस यादगार पल के साक्षी बने। उंगली पकड़कर जिन माता-पिता ने उसे चलना सिखाया, वही पेरेंट्स उसकी जिंदगी के स्पेशल डे पर उसके पास रहे यही उसकी ख्वाहिश थी। ऐसे में पंडित जी ने बिना देरी के तुरंत दुल्हन के माता-पिता को बुलवा लिया। जैसे ही दुल्हन ने अपने पिता को देखा उसने राहत की सांस ली और चेहरा खिल उठा।
पेरेंट्स की मौजूदगी में की वरमाला की रस्म
इसके बाद दुल्हन ने पेरेंट्स की मौजूदगी में वरमाला की रस्म शुरू की। उसने पहले दूल्हे को वरमाला पहनाया और फिर उसने दुल्हन को पहनाया। यह इमोशनल मोमेंट सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि बेटी और पेरेंट्स के बीच के रिश्ते को गहराई से दर्शाता है। खैर, वरमाला की रस्म के दौरान पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सभी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान छा गई। ये भावुक कर देने वाला वीडियो लोगों का दिन बना रहा है।
Advertisement
वायरल वीडियो पर लोगों ने लुटाया प्यार
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक 5.4M बार देखा जा चुका है। लाइक्स की भरमार है, जबकि कमेंट सेक्शन में लोग इमोशनल हो रहे हैं। हर कोई बेटी और माता-पिता के बीच के रिश्ते को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। खैर, इस पर आपका क्या कहना है बताना मत भूलिएगा।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 July 2025 at 08:13 IST