Viral Video: दुल्हन को सीने से लगाया, फिर स्टेज पर ही बिलख-बिलखकर रोने लगा दूल्हा... दिल छू लेगी ये कहानी, पढ़िए पूरा मामला
इन दिनो सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख नेटिजंस इमोशनल हो रहे हैं। स्टेज पर दुल्हन की एंट्री देख दूल्हा अपने इमोशंस पर काबू ही नहीं रख पाया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: लव मैरिज केवल दो दिलों का मिलन नहीं बल्कि, परिवार की मंजूरी, सामाजिक दबाव और शादी के बाद जीवन भर का तालमेल बिठाने के अनगिनत संघर्षों की कहानी होती है। खैर, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन का वो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो भावुक हो रहे हैं।
गौरतलब है कि कई लव मैरिज में वो मोड़ भी आता है जब लगता है कि अब कुछ नहीं हो सकता। इस कपल की वीडियो देखकर भी ऐसा ही लग रहा है। हालांकि, इनकी पूरी लव स्टोरी क्या है, इसकी जानकारी वीडियो में उपलब्ध नहीं है। लेकिन, वीडियो देख मालूम होता है कि सालों तक संजोए अपने सपने को साकार होते देख दूल्हा अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाया और उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था दूल्हा
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा अपनी दुल्हन का बेसब्री से राह ताक रहा है। वो अपनी लेडीलव को देखने के लिए बेहद उत्सुक है। एक-एक पल बड़ी ही मुश्किल से गुजर रहा है। लेकिन जैसे ही दुल्हन की एंट्री होती है, दूल्हे की आंखें नम हो जाती है। वो मुस्कुराते हुए दुल्हन का हाथ थामकर उसे स्टेज पर लाता है। लेकिन अगले ही पल वो उसके गले लगकर रोने लगता है।
देखते ही छलक पड़े खुशी के आंसू
दूल्हे का ये साइड देखकर दुल्हन खुद भी सरप्राइज रह जाती है। हालांकि, फिर वो उसे बड़े ही प्यार से संभालती है। इस वीडियो ने नेटिजंस को भावुक कर दिया। वीडियो को @dcchauhan6 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'लव मैरिज मुबारक हो भाई।'
Advertisement
यूजर्स ने जमकर बरसाया प्यार
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से उसने उसे गले लगाया, वो मुझे बहुत पसंद आया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'चलो किसी को तो अपना प्यार मिला।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये होती है लव मैरिज की खुशी, आप दोनों बहुत खुश रहो।' एक और यूजर ने लिखा, ‘यही वो मोमेंट है जिसके लिए उसने लंबा इंतजार किया।’
यह भी पढ़ें: गोरी मैम को किया टच, बार-बार गर्दन पर हाथ फेरा... जयपुर में विदेशी महिला के साथ 'घटियापन' की हदें पार, VIDEO