गदर फिल्म के गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर दादाजी ने ऐसा किया डांस, स्टेप्स और एक्सप्रेशन ने लूट ली महफिल; दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक दादाजी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके स्टेप्स ने हर किसी का दिल जीत लिया है।

Viral Video
वायरल वीडियो | Image: Instagram

Viral Video: उम्र महज एक नंबर है... यह कहावत इन दिनों वायरल हो रहे एक बुजुर्ग शख्स पर सटीक बैठ रही है। डांस फ्लोर पर दादा जी ने ऐसा धमाकेदार डांस किया कि सब देखते ही रह गए।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई समारोह है। इस मौके पर डीजे लगाया गया है। ऐसे में डांस फ्लोर पर अपनी परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरने दादाजी पहुंचे। दादाजी ने सनी देओल की हिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के गाने पर 'मैं निकला गड्डी लेके' पर डांस किया।

दादाजी के स्टेप्स-एक्सप्रेशन ने जीता दिल

इस दौरान उनका एनर्जी लेवल चरम पर था। वे बड़े ही जोशीले अंदाज में डांस कर रहे थे। इतना ही नहीं, गाने के बोल पर वे शानदार स्टेप्स और एक्सप्रेशन दे रहे थे। दादाजी के डांस ने हर किसी को हूटिंग और चियर करने पर मजबूर कर दिया।

दादाजी को घूंघट के नीचे से निहारती महिलाएं

ये पूरा डांस डांस फ्लोर के अगल-बगल बैठी महिलाएं भी देख रही थी, जो शर्माती नजर आईं। वो घूंघट के नीचे से देख-देखकर मुस्कुरा रही थी। हालांकि, दादाजी के डांस ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। उनकी ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई।

Advertisement

रील को मिले लाखों व्यूज

इस वीडियो को @ladokifamily नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जीवन में उम्र मायने नहीं रखती।' इस रील को खबर लिखे जाने तक महज एक दिन के भीतर लाखों बार देखा जा चुका है, जबकि 30 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'आपने तो दिल ही जीत लिया दादा जी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुपर से भी ऊपर।' एक अन्य ने लिखा, ‘जिस घर में बुजुर्ग इतने खुश है, बहुत ही प्यारा वीडियो है।’

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: इमोशनल गाने पर दूल्हा-दुल्हन ने फैमिली संग किया ऐसा डांस, पिता के छलक पड़े आंसू; भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड