VIDEO: इमोशनल गाने पर दूल्हा-दुल्हन ने फैमिली संग किया ऐसा डांस, पिता के छलक पड़े आंसू; भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी परफॉर्मेंस का वीडियो छाया हुआ है जो यकीनन आपको भी भावुक कर देगा। इस दिल छू लेने वाले वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।

Viral Video
वायरल वीडियो | Image: Instagram

Viral Video: शादी का सीजन दस्तक दे चुका है और इस मौसम में हर तरफ खुशियों की रौनक है। सोशल मीडिया पर रस्मों और डांस परफॉर्मेंस के वीडियो छाए हुए हैं। इसी बीच, एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो हर किसी का दिल जीत रहा है। इसमें दूल्हा और दुल्हन अपने-अपने माता-पिता के साथ एक बेहद खूबसूरत और भावुक कर देने वाली परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर अपने माता-पिता के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पूरा परिवार फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के मशहूर गाने 'शावा-शावा' के इमोशनल हिस्से पर एक साथ परफॉर्म कर रहा है। 

दुल्हन के पिता के छलके आंसू

डांस के दौरान स्टेज का माहौल इतना भावुक हो जाता है कि दुल्हन के साथ खड़े उनके पिता अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाते। अपनी बेटी की शादी की खुशी और उससे दूर होने का दर्द उनकी आंखों से आंसू बनकर बहने लगता है। पिता के ये आंसू रुकने का नाम नहीं लेते। यही भावुक पल हर किसी का ध्यान खींच रहा है। 

यूजर्स ने की दोनों परिवारों के अटूट प्यार की सराहना

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @wed_shots नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ एक बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा गया है, 'दो परिवार एक हो गए- अगर ये दो परिवारों के एक हो जाने की परिभाषा नहीं है, तो फिर क्या है?' इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों परिवारों के इस अटूट प्यार की सराहना कर रहे हैं।

Advertisement

कमेंट सेक्शन में क्या बोले नेटिजंस?

वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'खुशी तो बहुत है, लेकिन बेटी की जुदाई का गम भी है जो छिपाया नहीं गया और छिपाया भी नहीं जा सकता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये बहुत ही भावुक कर देने वाला पल है।' एक अन्य यूजर दुल्हन के पिता को इमोशनल देख भावुक हुआ। 

यह भी पढ़ें: फ्यूल टैंक पर लड़की और गले में बाहें... चलती बाइक पर कपल ने किया KISS, पुलिस ने पकड़ा तो यूं मांगी माफी- VIDEO

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड