फ्यूल टैंक पर लड़की और गले में बाहें... चलती बाइक पर कपल ने किया KISS, पुलिस ने पकड़ा तो यूं मांगी माफी- VIDEO
कोटा से इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चलती बाइक पर कपल लिपलॉक करता नजर आ रहा है। पुलिस ने पहचान कर कार्रवाई की है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का चलती बाइक पर अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों बाइक पर बैठे एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना राजस्थान के कोटा की बताई जा रही है। इसमें युवक तेज रफ्तार में सड़क पर बाइक दौड़ाते दिखाई दे रहा है। वहीं उसके आगे पेट्रोल टंकी पर युवती बैठी है। इस दौरान दोनों अश्लील हरकत कर रहे हैं।
युवक ने अश्लील हरकत कैमरे में की कैद
दोनों की इस हरकत को बाइक के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन चालक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
पुलिस ने पकड़ा, तो कपल ने मांगी माफी
पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान युवक और युवती ने अपनी हरकतों के लिए कान पकड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों ने चलती बाइक पर जो अश्लील कृत्य किया है, उससे हमने हमारा जीवन भी खतरे में डाला है और लोगों का जीवन भी खतरें में डाला है। अब से हम ऐसी गलती नहीं करेंगे। लोगों से अपील करते हैं कि कोई भी ऐसा काम और ऐसी गलती न करें। इसकी कानूनी कार्रवाई होती है। हमारे साथ हो रही है। इसलिए हम आमजन से अपील करते हैं कि कोई भी ऐसी गलत हरकत न करें।’
Advertisement
वीडियो को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘चलती बाइक पर किस करते हुए पकड़े गए एक कपल को लेकर हंगामा हुआ।’
कमेंट सेक्शन में क्या बोले यूजर्स?
इस वायरल क्लिप को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'कई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, लेकिन वे एक फिल्मी पल बनाने की कोशिश कर रहे थे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हाहा! अब कुछ भी नहीं छिपा है! सब कुछ उनकी सुविधा के हिसाब से विवाद में बदल गया है! आज की पीढ़ी तो जैसे जॉम्बी हो गई है!' एक अन्य ने हैरानी जताते हुए लिखा, 'आखिर ये चल क्या रहा है।'