'मेहंदी लगाके रखना...', विदेशी बच्ची ने बॉलीवुड गाने पर किया ऐसा धांसू डांस, मूव्स देखकर हैरान रह गए नेटिजंस- VIDEO

Girl Dances on Bollywood Song: विदेशी बच्ची ने बॉलीवुड गाने पर ऐसा धांसू डांस किया कि देखते ही देखते वायरल हो गया। लोगों को उसका ये बिंदास अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Viral Video
वायरल वीडियो | Image: Instagram

Girl Dance Viral: यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, लेकिन इस बार एक विदेशी बच्ची के डांस ने पूरे इंटरनेट पर धूम मचा दी है। बॉलीवुड गाने पर इस बच्ची ने ऐसा गजब का डांस किया है कि देखने वाले बस देखते ही रह गए। नेटिजंस को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची शाहरुख खान और काजोल के सुपरहिट गाने 'मेहंदी लगाके रखना, डोली सजा के रखना' पर डांस कर रही है। इस दौरान उसके स्टेप्स, एक्सप्रेशंस और स्टाइल इतना यूनिक है कि दिल जीत रहा है।

बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉर्जिया की एक नन्ही सी बच्ची आग ताप रही है। इसी दौरान बॉलीवुड गाना बजने लगता है और वो खुद पर काबू नहीं रख पाती। बच्ची ऐसे थिरकती है कि रुकने का नाम ही नहीं लेती। स्टेप्स करते हुए वो गाना भी गाती है। भले ही उसके शब्द साफ न हो, लेकिन वो पूरी खुशी से झूमती दिखाई दी।

वीडियो को मिले लाखों व्यूज

इस वीडियो को @anamaria_eva_ नामक इंस्टाग्राम हैंडल से महज एक दिन पहले पोस्ट किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है। वीडियो पर 38 लाख लाइक्स की भरमार है।

Advertisement

भारतीय बोले- ये तो हमसे भी ज्यादा देसी

वहीं कमेंट सेक्शन में नेटिजंस प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। आलम ये है कि रिएक्शंस की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, ' ये तो हमसे भी ज्यादा देसी लग रही है।' दूसरे ने लिखा, 'जॉर्जिया में रहकर इतना परफेक्ट बॉलीवुड डांस, मान गए।' तीसरे ने लिखा, ‘SRK-Kajol को ये वीडियो जरूर देखना चाहिए।’

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: हैरतअंगेज! जब थर्ड AC कोच को परिवार ने बना दिया 'किचन', ट्रेन के अंदर ही बनाने लगे सैंडविच; वीडियो देख नेटिजंस हैरान
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड