फायर गन के साथ ली ग्रैंड एंट्री, अचानक दूल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा, बगल में खड़ी दुल्हन को नहीं लगी भनक; VIDEO VIRAL

Video Viral: शादी से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें फायर गन के साथ ग्रैंड एंट्री ले रहा दूल्हा बाल-बाल बचा। आखिर ऐसा क्या हुआ?

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: भारतीय शादियों में आए दिन कुछ ना कुछ अतरंगी देखने को मिल ही जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब मंच पर ग्रैंड एंट्री लेते समय दूल्हा और दुल्हन ने स्वैग दिखाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई स्तब्ध रह गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक लिबाज में नजर आ रहे हैं। कपल अपनी शादी को ग्रैंड और यादगार बनाने के लिए शानदार एंट्री लेता है। इस दौरान दोनों के हाथ में फायर गन होती है, जिससे बड़ी आकर्षक चिंगारियां निकल रही है।

दूल्हा-दुल्हन की फायर गन एंट्री पड़ी भारी!  

कपल फायर गन फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहा है। इस नजारे को बाराती-घराती समेत पूरे मेहमान एन्जॉय करते हैं। इसी बीच स्थिति अचानक से बिगड़ जाती है। फायर गन से अचानक बैक फायर हो जाता है, जिससे दूल्हे के सिर पर जोर से चोट लग जाती है।

दूल्हे ने तुंरत फेंकी फायर गन

इसके बाद दूल्हा तुरंत फायर गन फेंक देता है। वहीं दुल्हन शौक से फायर गन का इस्तेमाल कर रही होती है। बगल में खड़े दूल्हे के साथ हुई हरकत से वो अनजान होती है। खैर, गनीमत रही कि दूल्हे को कुछ नहीं हुआ। हालांकि, दूल्हे के चेहरे की खुशी अचानक फीकी पड़ती जरूर दिखाई दी।

Advertisement

इस वीडियो को देखने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि जरा सी चूक जानलेवा भी साबित हो सकती थी। क्लिप को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'आप लोगों से फिर कह रहा हूं, शादियों में इस बेवकूफी पर रोक लगनी चाहिए।'

वीडियो देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

वीडियो को बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओ की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'उनके आस-पास मौजूद हर किसी के लिए यह बहुत ही ज्यादा खतरनाक है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस बंदे में सब्र तो है, कोई भी गाली-गलौज वाली भाषा सुनने को नहीं मिली।' एक अन्य ने लिखा, 'उस दुल्हन को देखो। वहां धमाका हुआ और उसे जरा भी फर्क नहीं पड़ा। उसे तो अपनी वीडियो में ज्यादा दिलचस्प है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: Raghav Chadha: भाजपाई बनते ही राघव चड्ढा को लगा Gen Z का झटका! अब लाखों की संख्या में घट गए फॉलोअर्स; कमेंट में लिखा सिर्फ एक चीज
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड