Raghav Chadha: भाजपाई बनते ही राघव चड्ढा को लगा Gen Z का झटका! अब लाखों की संख्या में घट गए फॉलोअर्स; कमेंट में लिखा सिर्फ एक चीज
राघव चड्ढा ने आम आदमी से नाता तोड़ने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके बाद से ही उनके इंस्टाग्राम पर लगातार गिरावट दर्ज की गई है। अब पहले के मुकाबले उनके फॉलोअर्स की संख्या और ज्यादा घट गई है।
- भारत
- 3 min read

Raghav Chadha: कभी अरविंद केजरीवाल के करीबी और सबसे भरोसेमंद रहे राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने 6 सासंदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ दी। राघव चड्ढा अब भाजपाई हो चुके हैं। उनके बीजेपी का दामन थामते ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल, राघव चड्ढा को डिजिटल मोर्चे पर बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राघव चड्ढा ने 24 मार्च 2026 को ज्यो ही बीजेपी जॉइन की, त्यो ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से घटने लगी। इसके पीछे जेनजी के एक वर्ग की नाराजगी मानी जा रही है।
कितनी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स?
आलम ये है कि राघव ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ते ही महज 24 घंटे में अपने लाखों फॉलोअर्स खो दिए हैं। सोशल मीडिया के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन आज सुबह तक इसकी संख्या गिरकर 12.8 मिलियन हो गई है। इससे पता चलता है कि भाजपाई बनने के बाद उन्हें 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने अनफॉलो कर दिया है।
राघव चड्ढा के खिलाफ हो रहा ट्रेंड
शुक्रवार शाम से ही सोशल मीडिया पर #unfollowraghavchadha ट्रेंड कर रहा है। खासकर युवा मतदाता इसे 'धोखा' बताते हुए अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। राघव चड्ढा के कुछ पोस्ट्स पर अब यूजर्स की भारी नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। कई पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में लोग लगातार ‘अनफॉलो’ और ‘अनफॉलो बटन’ जैसे मैसेज लिख रहे हैं। इससे साफ झलकता है कि Gen Z और युवा फॉलोअर्स अपनी नाराजगी जताते हुए उन्हें बड़े पैमाने पर अनफॉलो कर रहे हैं।
Advertisement
आखिर क्या है वजह?
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस विरोध की बड़ी संख्या जेनजी पीढ़ी से है। एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता अनीश गावंडे ने ट्वीट कर कहा कि इंस्टाग्राम पर वायरल हुए 'Gen Z unfollow' कैंपेन के चलते राघव चड्ढा के 24 घंटे में 10 लाख फॉलोअर्स घट गए हैं। जिस तरह से इंटरनेट पर आपको रातों-रात हीरो बना सकता है, बिल्कुल उसी तरह से वह पल भर में जीरो भी बनाने की ताकत रखता है।
राघव चड्ढा ने सदन में आम जनता के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया था, जिसके बाद वह जेन जी के दिलों में बस गए। ऐसे में उनके फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा होता चला गया। लोग उन्हें सुनने के लिए अत्ंयत इच्छुक होने लगे। उनके अलग अंदाज ने उन्हें पारंपरिक राजनीति से अलग लाकर खड़ा किया, जो युवाओं को खासा पसंद आया। लेकिन उनके भाजपा में शामिल होने के फैसले ने उन्हीं चाहनेवालों का खासा नाराज कर दिया।