Govinda Dance Viral Video: 'खेत गए बाबा बाजार गई मां, अकेले तू घर में...', गोविंदा ने इस गाने पर लगाए ठुमके तो लूट लिया फैंस का दिल

Govinda Dance Viral Video: गोविंदा का एक लोकल स्टेज पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ एक लड़की भी नजर आ रही है।

Follow : Google News Icon  
Govinda Dance Viral Video
Govinda Dance Viral Video | Image: Instagram

Govinda Dance Viral Video: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोकल स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस को चौंका दिया है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

लोकल स्टेज पर डांस का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में गोविंदा एक लोकल इवेंट में बॉलीवुड गाने पर अन्य कलाकारों के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। एक समय था जब वह बड़े-बड़े मंचों और स्टार्स के साथ परफॉर्म करते थे, लेकिन अब उन्हें छोटे मंच पर देखकर फैंस हैरान हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

फैंस ने दिया मिला-जुला रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन भी अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि एक कलाकार के लिए कोई मंच छोटा या बड़ा नहीं होता है, जबकि कुछ ने कहा कि उनके दिन बदल गए हैं। वहीं कई फैंस ने उन्हें एवरग्रीन स्टार बताते हुए उनके कमबैक की मांग भी की। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया, लेकिन उनके चाहने वालों ने खुलकर समर्थन किया।

कमबैक को लेकर अब भी इंतजार

90 के दशक में गोविंदा का स्टारडम अपने चरम पर था और उनकी फिल्में लगातार हिट हो रही थीं। लेकिन धीरे-धीरे वह फिल्मी दुनिया से दूर होते चले गए। इंडस्ट्री में कई बार यह भी कहा गया कि उनका लेट आना और एटीट्यूड उनके करियर पर भारी पड़ा। पिछले काफी समय से उनके कमबैक की चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक वह बड़े पर्दे पर वापसी नहीं कर पाए हैं। हालांकि, तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद उनके चेहरे की मुस्कान और उनका अंदाज आज भी फैंस के दिलों में खास जगह बनाए हुए है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बनाएं कश्मीरी मटन यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग; नोट करें रेसिपी
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड