
Kashmiri Mutton Yakhni Recipe: घर पर बनाएं कश्मीरी मटन यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग; नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
Kashmiri Mutton Yakhni Recipe: क्या आपने कभी कश्मीरी स्टाइल वाली मटन यखनी अपने किचन में ट्राई की है। ये कश्मीर की पारंपरिक डिश है, जो हल्की और क्रीमी ग्रेवी के साथ होती है। इसे दही से तैयार किया जाता है फिर मटन को डालकर स्पेशल तरीके से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
कड़ाही में सरसों का तेल डालकर धुआं आने तक गर्म होने दें, फिर आंच धीमी कर दें। इसमें जीरा, इलायची, दालचीनी और हींग डालकर खुशबू आने तक भूनें।
Image: freepik
सामग्री; कश्मीरी स्टाइल वाली मटन यखनी को बनाने के लिए मटन, गाढ़ा दही, सरसों का तेल, सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर, हरी और काली इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता, जीरा, हींग, नमक और पानी की जरूरत होती है।
Image: freepikAdvertisement
सबसे पहले मटन को पानी, नमक और तेज पत्तों के साथ उबाल लें। प्रेशर कुकर में 4-5 सीटी लगाकर इसे ठंड़ा होने तक इंतजार करें। अब इसको एक प्लेट में ग्रेवी में इस्तेमाल करने के लिए निकाल लें।
Image: freepik
अब दही के अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें गुलठियां न बच पाएं। अब इसे धीमी आंच में धीरे से डालकर चलाते रहें। इसके बाद सौंफ पाउडर, सोंठ पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
Image: FreepikAdvertisement
इसी कढ़ाई में उबले हुए मटन और उसका स्टॉक डालकर मिक्स करें। इसे करीब 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं।
Image: yt
गरमा-गरम कश्मीरी यखनी को चावल के साथ सर्व करें। इसका हल्का और क्रीमी स्वाद हर किसी को पसंद आएगा और यह डिश आपके खाने का मजा दोगुना कर देगी।